अमरिकी शेअर बाजार में हुई गिरावट से एशियाई एवं युरोपीय बाजार प्रभावित

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

टोकियो/लंडन – सोमवार के दिन अमरिकी शेअर बाजार में हुई गिरावट का काफी बडा झटका एशियाई और युरोपीय बाजार को मिला है| एशिया की प्रमुख अर्थव्यवस्था रहे जापान और चीन के साथ युरोप में ब्रिटेन, फ्रान्स और स्पेन के अहम शेअर बाजार के इंडेक्स मे भी बडी गिरावट हुई| यह गिरावट ख्रिसमस के बाद भी कायम रहने के संकेत विश्‍लेषकों से दिए जा रहे है|

अमरिकी शेअर बाजार में सोमवार के दिन हुई गिरावट का सबसे बडा झटका जापान को प्राप्त हुआ है| जापान के प्रमुख शेअर निर्देशांक की ‘निक्केई-२२५’ मंगलवार के दिन ५ प्रतिशत गिरावट हुई| अप्रैल २०१७ के बाद निक्केई की हुई यह सबसे बडी गिरावट साबित हुई है| अक्तुबर महीने में सर्वोच्चांक दर्ज करने के बाद निक्केई-२२५ लगभग २० प्रतिशत गिरावट का सामना करता दिखाई दिया है| निक्केई २२५ के साथ ही जापान का ‘टॉपिक्स’ शेअर निर्देशांक की भी गिरावट होने का वृत्त है|

जापान के साथ ही चीन का ‘शांघाय कंपोझिट इंडेक्स’ की भी लगभग १ प्रतिशत गिरावट दर्ज हुई है| मंगलवार के दिन हुए ट्रेडिंग के आखिर में शांघाय कंपोझिट’ २,५०४ अंकों पर बंद हुआ| जापान और चीन के अलावा तैवान और थायलैंड के शेअर बाजार में भी गिरावट होने की जानकारी है|

एशिया शेअर बाजार के अलावा युरोप के बाजार भी गिरते दिखाई दे रहे है| ब्रिटेन का ‘एफटीएसई १००’ ०.५ और फ्रान्स के ‘सीएसी’ निर्देशांक की १.४५ प्रतिशत गिरावट हुई| स्पेन के ‘आईबेक्स’ निर्देशांक की ०.९ प्रतिशत गिरावट हुई है|

शेअर बाजार के साथ ही ईंधन और सोने के दामों में भी गिरावट हो रही है| ईंधन के दामों में मंगलवार के दिन ६ प्रतिशत की गिरावट हुई| इस दौरान ‘ब्रेंट क्रूड’ के दाम प्रति बैरल ५० डॉलर्स तक फिसले| वही अमरिका में ईंधन के दामों में ६.५ प्रतिशत की कमी हुई है| इस दौरान अमरिका में ईंधन के दाम प्रति बैरल ४२.५३ डॉलर्स पर पहुंचे है और यह ईंधन के दामों का पिछले १६ महीनों का नीच्चांक है|

शेअर बाजार और ईंधन की किमतों में हुई गिरावट के दौरान सोने के दाम उछले है| सोमवार के दिन सोने के दाम प्रति औंस २२७१.४० डॉलर्स तर पहुंचे और यह पिछले पाच महीनों का उच्चांक साबित हुआ|

Leave a Reply

Your email address will not be published.