व्यापारयुद्ध में इस्तेमाल करने के लिए अमरिका के पास कई बुलेट्स – राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प की चीन को चेतावनी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वॉशिंग्टन/बीजिंग – ‘अमरिका चीन से शुरु २०० अरब डॉलर्स की आयात पर २५ प्रतिशत तक कर लगाने वाला है। इस पर चीनने प्रत्युत्तर दिया तो हम इससे भी बड़ी कार्रवाई करेंगे। अमरिका के पास चीन से अधिक बुलेट्स हैं’, ऐसी कड़ी चेतावनी अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने दी है। अमरिका के खिलाफ व्यापार युद्ध में चीन की गोलियां ख़त्म होने को आई हैं, ऐसा अमरिकी व्यापार मंत्री विल्बर रॉस ने हाल ही में कहा है। उसका समर्थन करके ट्रम्प ने चीन को अधिक बड़ी कार्रवाई करने की धमकी दी है।

बुलेट्स, इस्तेमाल, विल्बर रॉस, व्यापार युद्ध, चेतावनी, अमरिका, चीन

अमरिका के साथ व्यापार में उचित बर्ताव किया जाए, इस अनुरोध को चीन ने अभीतक प्रतिसाद नहीं दिया है, इस वजह से चीन से हो रही लगभग २०० अरब डॉलर्स की आयात पर १० प्रतिशत कर लगाने की घोषणा ट्रम्प ने कुछ दिनों पहले की थी। इस कार्रवाई के बाद चीन ने प्रत्युत्तर देकर अमरिका को लक्ष्य करने की कोशिश की तो २६७ अरब डॉलर्स की आयात पर कर लगाने की घोषणा की जाएगी, ऐसी चेतावनी भी ट्रम्प ने दी थी। उसके बाद चीन ने अमरिका के ६० अरब डॉलर्स की आयात पर कर लगाने की घोषणा की थी।

इस पर अमरिका की तरफ से तीव्र प्रतिक्रिया आई है। रॉस ने दोनों देशों के बीच के व्यापार का प्रमाण देकर, चीन के सामने ज्यादा विकल्प नहीं हैं ऐसा कहा है। ट्रम्प ने अधिक आक्रामक भूमिका लेकर अमरिका के पास अधिक बड़ी कार्रवाई की क्षमता होने के संकेत दिए हैं। चीन ने अमरिका के साथ व्यापारी चर्चा रोकने के संकेत देने के बाद ट्रम्प ने यह प्रतिक्रिया दी है।

बुलेट्स, इस्तेमाल, विल्बर रॉस, व्यापार युद्ध, चेतावनी, अमरिका, चीन

अमरिका ने पिछले छः महीनों में चीन की ५० अरब डॉलर्स की आयात पर कर लगाया है और सभी ५०० अरब डॉलर्स की आयात पर कर लगाने की धमकी दी थी। अमरिका को प्रत्युत्तर देते समय चीन ने भी अमरिका के ५० अरब डॉलर्स की आयात पर कर लगाए हैं। लेकिन इसके आगे अमरिका की कार्रवाइयों को प्रत्युत्तर देना चीन के लिए अधिकाधिक कठिन होता जा रहा है, ऐसा चीन की प्रतिक्रिया से दिखाई दे रहा है। व्यापारयुद्ध में शुरुआती आक्रामक घोषणाओं के बाद चीन ने अमरिका के साथ लगातार चर्चा की भूमिका अपनाई थी। लेकिन उससे कुछ भी निष्पन्न नहीं हुआ है, ऐसा ट्रम्प की घोषणा से स्पष्ट हुआ है।

पिछले छः महीनों में ट्रम्प ने चीन पर कर लगाते समय दोनों देशों के बीच व्यापार में असमतोल है और उसे सुधारने की जिम्मेदारी चाइना पर है ऐसा बार बार स्पष्ट किया था। लेकिन चीन ने उल्टा ट्रम्प की व्यापारी नीति पर नाराजगी व्यक्त करके सुधार करना टाला है।

अमरिका ने शुरू किए व्यापार युद्ध के गंभीर परिणाम चीन की अर्थव्यवस्था पर हो रहे हैं, ऐसा पिछले दो महीनों के आंकड़ों से स्पष्ट हुआ है। इसके बावजूद चीन सबक लिए बिना करों के रूप में कार्रवाई करके प्रत्युत्तर दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.