नए ‘स्टार्ट’ समझौते में चीन को शामिल करने के विषय पर अमरिका और रशिया के राष्ट्राध्यक्ष ने की चर्चा – व्हेनेजुएला, उत्तर कोरिया और युक्रैन पर भी बातचीत

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन – अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प और रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन इन्होंने फोन पर बातचीत की है| करीबन एक घंटा लंबी चली इस बातचीत के दौरान नए ‘स्टार्ट’ (स्ट्रॅटेजिक आर्म्स रिडक्शन ट्रिटी) समझौते का विषय प्रमुख रहा| इस समझौते में चीन को शामिल करने पर भी दोनों नेताओं ने विचार किया| इस के अलावा व्हेनेजुएला, उत्तर कोरिया, युक्रैन, अमरिका-रशिया व्यापार इन मुद्दों पर भी राष्ट्राध्यक्ष पुतिन के साथ बातचीत होने की जानकारी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने दी| साथ ही अमरिका के चुनाव में रशिया ने किए कथित हस्तक्षेप के विषय में भी हमने चर्चा की है, यह कहकर राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने माध्यमों को फटकार लगाई|

व्हेनेजुएला की समस्या गंभीर हो रही है और अमरिका ने निकोलस मदुरो की सरकार का तख्तापलट करने के लिए लष्करी हस्तक्षेप करने की धमकी दी है| वही, रशिया ने मदुरो के पक्ष में डटकर भूमिका स्वीकारी है और रशियन सैनिक व्हेनेजुएला में तैनात किए है| व्हेनेजुएला में रशिया ने परमाणु अस्त्र तैनात किए है, ऐसी चेतावनी भी अमरिकी सांसद ने दी थी| व्हेनेजुएला के मुद्दे पर अमरिका और रशिया एक दुसरे के विरोध में खडे है, ऐसे में युक्रैन का प्रश्‍न भी गंभीर हो रहा है| उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों का थरा अभी खतम नही हुआ है और अमरिका और रशिया में व्यापारी विवाद भी अधिक बिगडता दिख रहा है| अमरिका ने कुछ महीने पहे रशिया के साथ किए ‘आईएनएफ’ समझौते से पीछे हटने का निर्णय किया था| इसके बाद रशिया के साथ किए ‘स्टार्ट’ समझौते से भी पीछे हटने की तैयारी अमरिका ने की है, ऐसे समाचार प्राप्त हुए थे|

अमरिका और रशिया में जारी संघर्ष और कडे मतभेदों की पृष्ठभूमि पर राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इन्होंने राष्ट्राध्यक्ष पुतिन के साथ हुई बातचीत की जानकारी दी| इस बातचीत में शामिल विषयों की जानकारी देते समय ट्रम्प ने रशिया के साथ ‘न्यू स्टार्ट’ समझौते पर बातचीत करने की बात स्पष्ट की| साथ ही इस समझौते में चीन को भी शामिल करने के विषय में राष्ट्राध्यक्ष पुतिन के साथ बातचीत हुई, ऐसा ट्रम्प ने कहा| रशिया ‘स्टार्ट’ समझौते का पालन कर नही रही है और चीन ने भी अपनी परमाणु क्षमता में बडी तादाद में बढोतरी की है, यह तकरार अमरिका कर रही है| इस वजह से नए स्टार्ट समझौते में रशिया के साथ चीन को भी शामिल करने की अमरिका ने रखी मांग नीति के तहेत एक दाव साबित होती है| अमरिका की इस मांग को लेकर रशिया भी अनुकूल है, यह बात ध्यान आकर्षित कर रही है|

इस दौरान, ट्रम्प को अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष पदी बिठानेवाले वर्ष २०१६ में हुए चुनाव में रशिया ने किए हस्तक्षेप के विषय में भी हमने इस दौरान बातचीत की, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने कहा| रशिया ने उस चुनाव में हस्तक्षेप करके ट्रम्प को चुनाव में जीत दिलाई, यह आरोप अमरिका में किया जा रहा है| इन आरोपों की जांच की जा रही है और इस बारे में ‘म्युलर रिपोर्ट’ में रशिया और ट्रम्प पर लगाए आरोप साबित करनेवाले सबुत मौजुद नही है, यह भी स्पष्ट किया गया था| इस बात का दाखिला देकर ट्रम्प ने संबंधितों को फटकार लगाने के लिए यह भी कहा की, हमने रशिया ने चुनाव में किए कथित हस्तक्षेप के विषय में राष्ट्राध्यक्ष पुतिन के साथ बातचीत की है| ट्रम्प ने किए इस वक्तव्य पर अमरिका में प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है|

अमरिका की चुनाव में दुबारा हस्तक्षेप ना करे, ऐसा आपने रशिया के राष्ट्राध्यक्ष को कहा क्या, यह सवाल एक पत्रकार ने राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प के सामने रखा| वही, विपक्षी सांसद चक शुमर इन्होंने ट्रम्प इनका बरताव धक्कादायक और जनतंत्र की परवाह नही करता, यह आरोप किया| अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष के माध्यम सचिव सारा सैंडर्स इन्होंने इसपर जवाब दिया है| राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने इससे पहले ही इस विषय पर वक्तव्य किया है, इसकी याद सैंडर्स ने दिलाई|

Leave a Reply

Your email address will not be published.