पाकिस्तान को बहाल किया विशेष दर्जा हटाने के लिए – अमरिकी संसद में विधेयक

वॉशिंगटन: ‘नॉन नाटो अलाय’ यानी नाटो की सदस्यता प्राप्त नही किया हुआ सहयोग देश के तौर पर अमरिका ने पाकिस्तान को बहाल किया हुआ विशेष दर्जा हटाने का प्रावधान करने के लिए बनाया विधेयक अमरिकी संसद में रखा गया है| अमरिकी कांग्रेस सदस्य एंडी ब्रिग्ज इन्होंने यह विधेयक रखा है और अमरिकी प्रतिनिधिगृह के ‘फॉरिन अफेअर्स कमिटी’ के सामने यह विधेयक सौंपा गया है| पिछले कुछ महीनों में अमरिका लगातार पाकिस्तान पर दबाव बनाने के लिए संबधी निर्णय कर रही है| यह विधेयक इसी शृंखला का अगला हिस्सा दिख रहा है|

अमरिका, पाकिस्तान, बहाल, किया, विशेष दर्जा, हटाने, अमरिकी संसद, विधेयकअमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इन्होंने कुछ दिनों पहले हम पाकिस्तान के नेतृत्व के साथ चर्चा करने के लिए उत्सुक होने का विधान किया था| यह धागा पकड कर पाकिस्तान के कुछ विश्‍लेषकों ने अमरिका को अफगानिस्तान की समस्या छुडाने के लिए पाकिस्तान की सहायता अपेक्षित होने का दावा किया था| पाकिस्तान की सहायता लिए बिना अमरिका को अफगानिस्तान से वापसी करना मुमकिन नही है, यह इन विश्‍लेषकों का कहना था| इसी लिए ट्रम्प इन्होंने आक्रामकता छोडकर पाकिस्तान को लेकर नरम भूमिका स्वीकारी है, यह दावा इन विश्‍लेषकों ने किया था|

इसे कुछ दिन होते नही है, तभी अमरिकी संसद में नाटो की सदस्यता प्राप्त नही होते हुए भी सहयोगी देश के तौर पर पाकिस्तान को दिया हुआ विशेष दर्जा हटाने की तैयारी हो रही है| इस विधेयक में पाकिस्तान का यह दर्जा हटाने की सिफारीश की गई है| इतना ही नही, बल्कि आगे दुबारा पाकिस्तान को यह दर्जा बहाल करना हो तो यह देश आतंकियों के विरोध में कडी कार्रवाई करने के सबुत राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इनके सामने रखे, ऐसी मांग इस विधेयक में रखी गई है|

अफगानिस्तान की सीमा के निकट अपने भूभाग में पाकिस्तान ने ‘हक्कानी नेटवर्क’ के आतंकियों के लिए पनाह दी है| यह आतंकी अफगानिस्तान में घातपात करके वापस पाकिस्तान में घुंस रहे है, यह बात कई बार स्पष्ट हुई है| इन आतंकियों पर कडी कार्रवाई करने के सबुत पाकिस्तान को अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष के सामने रखने होंगे, तब तक इस देश को विशेष दर्जा ना दिया जाए, यह मांग इस विधेयक के द्वारा की गई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.