अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ‘ट्रैव्हल बैन’ में शामिल देशों की संख्या में बढाएंगे

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरडावोस  – ‘अमरिका की अंदरुनि सुरक्षा के लिए जल्द ही ‘ट्रैव्हल बैन’ की सुचि में सुधार किया जाएगा| कुछ देशों का इस सुचि में नए से शामिल करेंगे| यह नए प्रावधान काफी पुख्ता रहेंगे’, यह ऐलान अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने किया है| इससे पहले घोषित हुई ‘ट्रैव्हल बैन’ की सुचि में अब राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने पांच इस्लामी देशों के पासपोर्ट धारकों को अमरिका में प्रवेश ना देने का निर्णय किया था| इस पृष्ठभूमि पर राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने किए नए ऐलान पर सभी की नजरें लगी है|

स्वित्जर्लैंड के डावोस में शुरू ‘वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम’ की बैठक में राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने ‘ट्रॅव्हल बैन’ जरूरी होने का दावा किया| इसके लिए अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने आतंकी हमलें, सियासी अस्थिरता और इससे बढ रही शरणार्थियों की लहर की ओर ध्यान आकर्षित किया है| ‘अमरिका और अमरिकी जनता को सुरक्षित रखना जरूरी है| दुनिया में क्या जारी है, वह देंखें| इसे ध्यान में रखकर अमरिका की सुरक्षा के लिए ‘ट्रैव्हल बैन’ की सुचि में और कुछ देशों का समावेश करने की जरूरत है’, यह बात ट्रम्पने एक सवाल पर दिए जवाब में कही|

अमरिका के इस नए निर्णय के अनुसार हो रही सुचि में कौन से देशों का समावेश होगा, यह अभी स्पष्ट नही हो सका है| राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प भी इस मुद्दे पर ज्यादा कुछ बोलने से दूर रहे| पर, सूत्रों ने साझा की जानकारी के अनुसार इस सुचि में अब अफ्रीकी, एशियाई देशों के अलावा यूरोप के कुछ देशों का समावेश होगा| इसमें बेलारूस, इरिट्रिया, किरगिझिस्तान, म्यानमार, नाइजेरिया, सुदान और टांझानिया का समावेश अमरिका की इस नई सुचि में होगा, यह दावा सूत्रों ने किया है|

इससे पहले वर्ष २०१७ में राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने पहली बार ‘ट्रैव्हल बैन’ का ऐलान किया था| इसमें ईरान, सीरिया, येमन, लीबिया, सोमालिया इन पांच इस्लामी देशों के अलावा उत्तर कोरिया और वेनेजुएला के नागरिकों का समावेश किया गया था| इस सुचि में इराक और सुदान को भी स्थान दिया गया था| पर, कुछ महीनों बाद ट्रम्प ने इस सुचि से इराक और सुदान को हटाने का निर्णय किया|

उस समय राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प के इस निर्णय पर कडी आलोचना हुई थी| पर, अंदरुनि सुरक्षा के नजरिए से ‘बायोमेट्रिक डाटा’ के साथ ‘ई-पासपोर्ट’ प्रदान करना और हर एक यात्री की जानकारी अमरिका के साथ साझा करने में यह देश सहायता नही कर रहे है और इसी कारण यह निर्णय किया था, यह बात ट्रम्प ने स्पष्ट की थी| इस वजह से संबंधित देशों के नागरिकों से अमरिका की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है यह कहकर राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने अपने निर्णय का समर्थन किया था|

इस पृष्ठभूमि पर व्हाईट हाउस से जारी हो रही नई ‘ट्रैव्हल बैन’ की सुचि की ओर देखा जा रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.