सीरिया में हितसंबंधों की सुरक्षा के लिए अमरिका की नौसेना सज्ज – वरिष्ठ अमरिकी नौसेना अधिकारी की चेतावनी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वॉशिंग्टन – ‘भूमध्य समुद्र में तैनात अन्य किसी भी देश की नौसेना के सामने अमरिका को संघर्ष नहीं करना है। लेकिन सीरिया में अपने हितसंबंधों की सुरक्षा के लिए अमरिका की नौसेना सज्ज है’, ऐसी चेतावनी अमरिका के वरिष्ठ नौसेना अधिकारी ने दी है। कुछ दिनों पहले सीरिया के समुद्री क्षेत्र में रशियन नौसेना ने अमरिका के विमान वाहक युद्धपोत का पिछा किया था। इस पृष्ठभूमि पर, अमरिका के नौसेना अधिकारी ने रशिया को यह चेतावनी दी है, ऐसा दिखाई दे रहा है।

अमरिका का विमान वाहक युद्धपोत ‘यूएसएस ट्रूमन’ यह इन दिनों से भूमध्य समुद्र में तैनात है। इसके अलावा अमरिका के अरमाडा के पाँच विध्वंसक और एक पनडुब्बी भी इस समुद्री क्षेत्र में कार्यरत है। अमरिकी नौसेना के यूरोप और अफ्रीका कमांड के प्रमुख एडमिरल ‘जेस्म फोगो तिसरे’ ने इस बारे में जानकारी देते समय यह तैनाती किसी भी देश के खिलाफ नहीं है, इस बात को स्पष्ट किया है।

अमरिका की नौसेना

भूमध्य समुद्र में अमरिकी नौसेना की यह तैनाती अंतर्राष्ट्रिय समुद्री सुरक्षा और इस क्षेत्र में अपने हितसंबंधों की सुरक्षा के लिए है, ऐसी जानकारी फोगो ने दी है। साथ ही इस क्षेत्र में युद्ध न भडके इस लिए अपने सहकारी और मित्र देशों के साथ अमरिका ने भूमध्य समुद्र में युद्धपोतों की तैनाती की है, यह जानकारी एडमिरल फोगो ने रशियन वृत्तसंस्था के साथ बोलते समय दी है। अमरिकी नौसेना अधिकारी ने रशिया का खुलकर उल्लेख नहीं किया है, लेकिन सीरिया के समुद्री क्षेत्र में विध्वंसकों की तैनाती बढ़ाकर अमरिका को चुनौती देने वाले रशिया के लिए यह चेतावनी होने का दावा किया जा रहा है।

दो हफ़्तों पहले अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने सीरिया में विशेष मुहीम के लिए ‘यूएसएस ट्रूमन’ यह विमान वाहक युद्धपोत रवाना किया था। करीब ९० से अधिक लड़ाकू विमान और हेलिकॉप्टर्स से सज्ज यह युद्धपोत सीरिया की मुहीम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, ऐसा अमरिकी नौसेना ने कहा है। इन युद्धपोतों पर लड़ाकू विमानों ने सीरिया के हवाई क्षेत्र में पहरा देना शुरू करने की जानकारी अमरिकी नौसेना ने प्रसिद्ध की है। लेकिन रशियन विध्वंसकों ने अमरिकी युद्धपोत का पीछा करके खलबली मचाई थी।

दौरान, पिछले कुछ हफ़्तों में सीरिया में तैनात अमरिका और रशिया के लष्कर के बीच संघर्ष भडकने की ख़बरें सामने आईं थी। ‘देर अल-झोर’ इलाके में सीरियन लष्कर ने अमरिकी सैनिकों पर हमले करने का आरोप भी अमरिका ने किया था। पिछले दो हफ़्तों में सीरिया में स्थित रशिया के अड्डे का एक लड़ाकू विमान और लड़ाकू हेलिकॉप्टर गिराया गया था।

रशिया ने इन दुर्घटनाओं के लिए तकनीकी कारन बताया था, लेकिन अमरिकी विमान वाहक युद्धपोत का सीरिया के पास के समुद्री क्षेत्र में प्रवेश, रशियन विमान और हेलिकॉप्टर की दुर्घटना अलग ही संकेत दे रहे थे। ऐसे में पिछले हफ्ते में रशियन विध्वंसकों ने अमरिकी युद्धपोत का पीछा करने के बाद सीरिया में अमरिका और रशिया के बीच तनाव बढ़ गया था। उसपर अमरिकी नौसेना अधिकारी की यह चेतावनी तनाव बढ़ा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.