अमरिका मिसाइल परीक्षण चीन को चेतावनी देने के लिए ही – अमरिकी रक्षामंत्री मार्क एस्पर

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन: ‘राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प की रक्षा निती में चीन से बनी चुनौतियों को सबसे ज्यादा अहमियत दी है| चीन की हरएक हरकत पर अमरिका कडी नजर बनाकर है| चार दिन पहले अमरिका ने मध्यम दूरी के क्रूज मिसाइल का किया परीक्षण चीन को चेतावनी देने के लिए था’, यह इशारा रक्षामंत्री मार्क एस्पर ने दिया है|

अमरिका के शिर्ष समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में बोलते समय रक्षामंत्री एस्पर ने अमरिका के सामने खडी चुनौतियों की जानकारी दी| अमरिका और दुनियाभर में अमरिका के हितसंबंधों की सुरक्षा के लिए चीन पर कडी नजर रखना बेहद जरूरी होने की बात रक्षामंत्री एस्पर ने कही|

‘अमरिका की राष्ट्रीय रक्षा निती में भी चीन को प्राथमिकता दी गई है| चीन यह अमरिका का सबसे बडा स्पर्धक देश है| राजनयिक, आर्थिक एवं लष्करी स्तर पर चीन अमरिका को चुनौती दे रहा है| इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में चीन की चुनौती सबसे बडी चिंता का विषय है| इस क्षेत्र से अमरिका को बाहर खदेड ने के लिए चीन अपनी लष्करी एवं राजनयिक ताकद में बढोतरी कर रहा है’, इस ओर रक्षामंत्री ने ध्यान आकर्षित किया|

‘पिछले कुछ वर्षों में चीन ने अमरिका के साथ मित्रता करके सही तरीके से अध्ययन किया है| अमरिका की लष्करी ताकद और युद्धनिती का चीन ने बारीकी से परीक्षण किया है और यह बात अमरिका के लिए खतरनाक साबित हो सकती है’, यह इशारा भी एस्पर ने दिया है| चीन ने अमरिका की बौद्धिक संपदा की चोरी करके खुद के लष्करी सामर्थ्य में काफी बढोतरी की है, ऐसा भी एस्पर ने कहा है|

‘पिछले १८ वर्षों से अफगानिस्तान में शुरू संघर्ष की तीव्रता कम थी| लेकिन, इसके आगे चीन और रशिया जैसे देशों के साथ होनेवाले संघर्ष की तीव्रता बडी होगी’, इसका एहसास रक्षामंत्री एस्पर ने कराया है| चीन की इन चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए अमरिका ने ‘आर्टिफिशल इंटेलिजन्स’ (एआई) पर निर्धारित हायपरसोनिक, रोबोटिक्स, डायरेक्टेड एनर्जी (डीईडब्ल्यू) क्षेत्र में बडी बढत बनाना जरूरी है और इसके अनुसार अमरिका को अपनी युद्धनिती में भी बदलाव करने होंगे, ऐसा एस्पर ने आगे कहा है|

इस दौरान, अमरिका ने किए मिसाइल परीक्षण के विरोध में संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद में गुहार लगाने के संकेत चीन और रशिया ने दिए है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.