अमरीका ने ईरान पर लगाए हुए कुछ प्रतिबंधों को हटाया

प्रतिबंधों को हटायावॉशिंग्टन – ईरान परमाणु बम बनाने की ‘ब्रेकआउट टाईमलाईन’ के करीब पहुँचा है। साथ ही ईरान पर लगाए गए सैंकड़ों प्रतिबंधों को हटाना मुमकिन नहीं होगा, यह ऐलान करके अमरीका के विदेशमंत्री एंथनी ब्लिंकन ने ईरान को दबाव में रखने का बयान किया था। उनके इस दावे के बाद बायडेन प्रशासन ने ईरान पर लगाए हुए कुछ प्रतिबंध हटाए जाने की खबर प्राप्त हुई है। ईरान की राष्ट्रीय र्इंधन कंपनी पर लगाए गए प्रतिबंध हटाने का ऐलान बायडेन प्रशासन ने किया है। प्रतिबंध हटाने का यह निर्णय ईरान को राहत देने के लिए होने का दावा अमरिकी माध्यम कर रहे हैं।

वियना में बीते तीन महीनों से हो रही बातचीत को सफलता हासिल होगी। अगले कुछ हफ्तों में ईरान पर लगाए गए प्रतिबंध हटाकर परमाणु समझौता किया जाएगा, ऐसे दावे ईरान के नेता कर रहे थे। राष्ट्राध्यक्ष हसन रोहानी के कार्यकाल में ही यह समझौता होगा, ऐसा दृढ़ विश्‍वास ईरानी राष्ट्राध्यक्ष के दफ्तर ने व्यक्त किया था। इस वजह से बायडेन प्रशासन ईरान के साथ परमाणु समझौता करने के लिए और प्रतिबंध हटाने के लिए तैयार होने की खबरें प्राप्त हो रही थीं।

‘लेकिन, अमरीका शामिल होने से वर्ष २०१५ का परमाणु समझौता पुनर्जीवित हुआ तो भी ईरान को प्रतिबंधों से सहुलियत नहीं मिलेगी। उस समय के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने लगाए प्रतिबंध भी जारी रहेंगे’, यह दावा अमरिकी विदेशमंत्री ब्लिंकन ने सिनेट की ‘फॉरिन अफेअर्स कमिटी’ के सामने किया था। परमाणु कार्यक्रम को छोड़कर मिसाइलों का निर्माण, आतंकी गुटों को समर्थन, अस्थिरता निर्माण करनेवाली गतिविधियों के लिए ईरान को प्रतिबंधों से सहुलियत देना मुमकिन नहीं होगा, यह बात अमरिकी विदेशमंत्री ने ड़टकर कही थी।

प्रतिबंधों को हटायाब्लिंकन के इस दावे के दो दिन बाद ही बायडेन प्रशासन ने ईरान पर लगाए हुए कुछ प्रतिबंध हटाए हैं। ईरान की ‘नैशनल ईरानियन ऑईल कंपनी’ के पूर्व अधिकारी एवं समुद्री परिवहन एवं पेट्रोकेमिकल उत्पादनों का व्यापार कर रही कंपनियों पर लगाए हुए प्रतिबंध भी हटाए गए हैं। संबंधित अधिकारी और कंपनियों ने अपने कारोबार में सुधार लाया है, इसी वजह से यह प्रतिबंध हटाए गए हैं, यह ऐलान बायडेन प्रशासन ने किया है। इसके साथ ही ईरान की भूमिका में आगे भी सुधार दिखाई देते हैं तो इसी तरह प्रतिबंध हटाएँ जाएँगे, यह ऐलान भी किया।

फिलहाल वियना में जारी बातचीत रुक गई है और अगले हफ्ते में यह प्रक्रिया दोबारा शुरू होगी। इससे पहले यह प्रतिबंध हटाकर ईरान को राहत देने के लिए बायडेन प्रशासन ने यह कोशिश की है, यह दावा अमरिकी माध्यम कर रहे हैं। बायडेन प्रशासन के इस निर्णय से अंतरराष्ट्रीय र्इंधन बाज़ार पर कुछ हद तक असर भी पड़ा है।

इसी बीच, ईरान पर लगाए हुए कुछ प्रतिबंध हटाने के अमरीका के इस निर्णय पर इस्रायल, सौदी अरब और खाड़ी क्षेत्र में स्थित सौदी के मित्रदेशों की प्रतिक्रिया प्राप्त होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.