अमरिका सीरिया की युफ्रेटस के पास स्वतंत्र राजवट बना रहा है – रशिया के विदेश मंत्री का आरोप   

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

मॉस्को – सीरिया की अस्साद राजवट को न मानने वाला अमरिका ‘युफ्रेटस’ नदी के इलाके में स्वतंत्र राजवट निर्माण कर रहा है। अपने कुर्द और अन्य समर्थकों की राजवट बनाकर अमरिका अस्साद राजवट को चुनौती दे रहा है, ऐसा आरोप रशिया के विदेश मंत्री सर्जेई लॅव्हॅरोव्ह ने किया है। उसीके साथ ही जब तक अमरिका सीरिया में है, तब तक यहाँ का युद्ध ख़त्म नहीं होने वाला है, ऐसी चेतावनी भी लॅव्हॅरोव्ह ने दी है।

युफ्रेटस, राजवट, लॅव्हॅरोव्ह, विदेश मंत्री, आरोप, रशिया, सीरिया, अमरिका, इराक

सीरिया के पूरी इलाके में, युफ्रेटस नदी से पार वाले प्रान्त पर अमरिका ने वर्चस्व प्राप्त करने का दावा रशिया ने किया है। यहाँ के कुछ ठिकानों पर अमरिका ने अपना लष्करी अड्डा प्रस्थापित करने का आरोप भी रशिया ने इसके पहले किया था। अमरिका का लष्करी अड्डा और इस इलाके के कुर्द बागियों को मिलने वाला समर्थन, सीरिया की राजनीतिक प्रक्रिया के लिए रुकावट साबित हो रहा है, ऐसा रशिया ने दावा किया था। दो दिनों पहले रशियन और फ्रेंच मीडिया से बोलते समय लॅव्हॅरोव्ह ने अमरिका पर और बड़ा आरोप किया है।

अमरिका सीरिया में खतरनाक खेल खेल रहा है, ऐसा आरोप लॅव्हॅरोव्ह ने लगाया है। ‘युफ्रेट्स’ नदी के पूर्वी इलाके में कुर्दों के लिए स्वतंत्र राजवट निर्माण करके अमरिका कुर्दिस्तान की योजना को मदद कर रहा है। ऐसी लॅव्हॅरोव्ह ने आलोचना की है। ‘युफ्रेट्स नदी के पूर्व में स्थित विस्तीर्ण इलाका फैला है और यहाँ पर अस्वीकृत घटनाक्रम घट रहे हैं। अमरिका अवैध रूपसे कुर्दों के लिए स्वतंत्र राजवट निर्माण करने की तैयारी में है। सीरिया की लोकनियुक्त सरकार के लिए यह खतरनाक है’, ऐसा लॅव्हॅरोव्ह ने कहा है।

इसके पहले ही इराक में कुर्दिस्तान प्रस्थापित हुआ है और सीरिया में कुर्दों की स्वतंत्र राजवट निर्माण हुई तो यहाँ के समीकरण बिगड़ जाएंगे, ऐसा दावा लॅव्हॅरोव्ह ने किया है। साथ ही अमरिका गंदे पानी में मछली पकड़ने की कोशिश करा रहा है और इसमें अमरीका सफल नहीं होने वाला है, ऐसा भी लॅव्हॅरोव्ह ने कहा है। सीरिया में वैध सरकार स्थापन करने के लिए अमरीका इंतजार नहीं कर रहा है, ऐसी शिकायत लॅव्हॅरोव्ह ने की है। अमरिका के सेना की तैनाती और यहाँ के बागियों को मिलने वाला समर्थन इस वजह से सीरिया का युद्ध ख़त्म नहीं हो रहा है, ऐसा कहकर लॅव्हॅरोव्ह ने अमरिका को जिम्मेदार ठहराया है।

दौरान, अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने सीरिया से सेना वापस बुलाने की घोषणा इसके पहले की थी। लेकिन सीरिया में ईरान की बढती गतिविधियों की पृष्ठभूमि पर ट्रम्प ने सेना की वापसी के निर्णय को स्थगित किया था। रशिया ने सीरिया में ‘एस- ३००’ यह यंत्रणा तैनात करने के बाद भी ट्रम्प ने सीरिया में सेना की तैनाती आवश्यक है, ऐसा कहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.