यूरोपीय महासंघ पर ११ अरब डॉलर्स के कर लगाने के लिए अमरिका तैयार – राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने धमकाया

Third World Warवॉशिंगटन/ब्रुसेल्स: यूरोपीय महासंघ पिछले कई वर्षों से शुरू व्यापार में अमरिका का गलत फायदा उठा रहा है, पर अब यह बरकरार नही रहेगा, ऐसा कहकर अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इन्होंने यूरोपीय देशों पर ११ अरब डॉलर्स के कर लगाने की धमकी दी है| जागतिक व्यापार संगठन ने अमरिका के पक्ष में दिए एक नतीजे के बाद ट्रम्प ने यह धमकाया है| पिछले वर्ष से अमरिका ने यूरोपीय महासंघ को व्यापार में संतुलन बनाने के लिए कई बार दर्ख्वास्त की है और इसपर अमल नही किया तो गाडियों की आयात पर २० से २५ प्रतिशत कर लगाने की चेतावनी दी थी|

अमरिका ने वर्ष २००४ में यूरोपीय महासंघ से ‘एअरबस’ जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनी को दी जा रहे अनुदान के विरोध में जागतिक व्यापार संगठन के सामने शिकायत दर्ज की थी| अमरिका ने इस बात पर लगातार दिया ध्यान और बनाए दबाव की वजह से यूरोप ने कुछ तादाद में इस अनुदान में कटौती की थी| लेकिन, बाद में यूरोपियन महासंघ ने विमान का निर्माण कर रही ‘एअरबस’ कंपनी के लिए दुबारा आर्थिक सहायता की आपुर्ति करने की बात स्पष्ट हुई थी| इसके विरोध में अमरिका ने नया मामला दर्ज किया था| महासंघ से दिए जा रहे अनुदान की वजह से अमरिका में विमान का निर्माण कर रही ‘बोईंग’ कंपनी को झटका लग रहा है, यह दावा भी इस दौरान किया था|

यूरोपीय महासंघ, ११ अरब डॉलर्स, कर, लगाने, अमरिका, तैयार, राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प, धमकायाइस मामले में प्राथमिक रपट प्रसिद्ध हुई है और इसमें जागतिक व्यापार संगठन ने अमरिका ने किया दावा स्वीकार भी किया है| व्यापार संगठन के इस निर्णय के बाद अमरिका के व्यापार प्रतिनिधियों ने महासंघ के विरोध में कर लगाने की प्रक्रिया शुरू करने के संकेत दिए थे| राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इनके वक्तव्य से इसे समर्थन प्राप्त हुआ है और अमरिका महासंघ के विरोध में करीबन ११ अरब डॉलर्स का कर लगाएगा, यह दिखाई दे रहा है| अमरिका के इस कर के कारण महासंघ ने कडी आपत्ति जताई है और करों का दायरा काफी मात्रा में बढाने पर नाराजगी जताई है|

अमरिका ने महासंघ पर लगाए जा रहे करों के लिए उत्पादों की सुचि भी घोषित की है| इसके नुसार यूरोपीय देशों से आयात हो रहे विमानों की यंत्रणा के अलावा चीज, ऑलिव्ह ऑइल, वाईन एवं मोटरसायकल्स पर कर लगाने के संकेत दिए गए है| १४ वर्षों से अमरिका इस मामले में लड रही है और अब कार्रवाई करने का यही समय है, इन शब्दों में अमरिका के व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लायथायजर इन्होंने यूरोप पर लगाए जा रहे करों का समर्थन किया|

राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इनकी इस नई धमकी की वजह से अमरिका और यूरोप में दुबारा व्यापार युद्ध शुरू होने की संभावना स्पष्ट हो रही है| पिछले वर्ष अमरिका ने चीन के विरोध में व्यापार युद्ध शुरू करके करीबन २०० अरब डॉलर्स के चिनी उत्पाद पर कर लगाया था| साथ ही कनाडा और यूरोप से आयात हो रहे उत्पादों पर भी कर वसुल करना शुरू किया था|

इस कार्रवाई पर जवाब देते समय महासंघ ने अमरिका से आयात हो रहे ३.३ अरब डॉलर्स के सामान पर २५ प्रतिशत कर लगाने का ऐलान किया था| इसमें अमरिकी बाईक्स, धातू, जीन्स एवं मद्य उत्पादनों का समावेश था| यूरोप ने कर लगाने का निर्णय करने से गुस्साए राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने यूरोपीय देशों को नई धमकी देकर गाडियों पर कर लगाने की धमकी दी थी| इस मुद्दे पर फिलहाल अमरिका और यूरोप के बीच चर्चा शुरू है, फिर भी इस चर्चा से पुख्ता हल निकल नही सका है|

पिछले वर्ष से ईरान, सीरिया, ‘हुवेई’, नाटो ऐसे कई मुद्दों पर अमरिका और यूरोपीय महासंघ में संघर्ष की स्थिति बनी है| इसमें व्यापार युद्ध की संभावना का इजाफा हुआ है और नई कार्रवाई दोनों पक्ष में शुरू संघर्ष की स्थिति और भी बिगाडने का कारण बनेगी, यह संकेत प्राप्त हो रहे है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.