व्हेनेजुएला के साथ ही अब निकारागुआ और क्युबा की तानाशाही अमरिका पलट देगी – अमरिकी विदेश मंत्री

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर
वॉशिंगटन – व्हेनेजुएला के साथ ही अब निकारागुआ और क्युबा जैसे देशों की २४ जनतंत्र विरोधी हुकूमत पलटने के लिए अमरिका उन देशों की जनता की सहायता करेगी, ऐसा ऐलान अमरिकी विदेश मंत्री माईक पोम्पिओ इन्होंने किया है| कुछ दिनों पहले अमरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने निकारागुआ के राष्ट्राध्यक्ष डैनिअल ओर्टेगा इनके दिन भर गए है, ऐसा इशारा दिया था| इस पृष्ठभूमि पर पोम्पिओ ने दी धमकी ध्यान केंद्रीत करनेवाली साबित होती है|

अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इन्होंने पुरी शक्ति के साथ व्हेनेजुएला के तानाशाह निकोलस मदुरो इनकी हुकूमत पलटने की धमकी दी है| इसके लिए अमरिका लष्करी हस्तक्षेप करेगी, यह चेतावनी भी ट्रम्प ने दी है| लेकिन, सिर्फ व्हेनेजुएला ही नही, बल्कि लैटिन अमरिका के अन्य देशों में सत्ता में बनी हुकूमतों पर अमरिका की नजर होने की बात इन प्रमुख नेताओं ने किए वक्तव्य से स्पष्ट होती है|

पिछले महीने में विदेश मंत्री पोम्पिओ इन्होंने ब्राजील की यात्रा की थी| लैटिन अमरिका में व्हेनेजुएला, क्युबा और निकारागुआ जैसे देशों में जनतंत्र का दुबारा गठन करने के लिए एक होकर कोशिश करने पर अमरिका और ब्राजील में सहमती होने की जानकारी दी गई थी| ब्राजील के साथ ही कोलंबिया भी अमरिका का मित्रदेश है और वह भी इस काम में सहयोग करेगा, ऐसा माना जा रहा है|

लैटिन अमरिका में कई देशों में सत्ता पलट हुआ है, फिर भी इन देशों में सभी हुकूमत अमरिका के समर्थन में खडी नही है| लेकिन, ब्राजील, कोलंबिया और अर्जेंटिना जैसे लैटिन अमरिका के प्रमुख देशों में फिलहाल अमरिका की भूमिका का समर्थन करनेवाली और उससे नजदिकी रखनेवाली हुकूमत और नेता सत्ता पर है| इन हुकूमतों की सहायता से लैटिन अमरिका में अपना प्रभाव दुबारा बढाने के लिए अमरिका ने कदम बढाना शुरू किया है|

लैटिन अमरिका में क्युबा, व्हेनेजुएला और निकारागुआ यह देश अमरिका के कडे विरोधी के तौर पर जाने जाते है| इन देशों में वामपंथी विचारधारा की हुकूमत सत्ता पर है| इन हुकूमतों ने लगातार अमरिका को चुनौती दी है और यह चित्र बदलने के लिए अमरिका को रुचि है| अमरिका को चुनौती दे रहे इन हुकूमतों ने रशिया और चीन से सहयोग प्राप्त करना शुरू किया है और यह बात अमरिका को बेचैन कर रही है|

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोल्टन एवं विदेश मंत्री पोम्पिओ इन्होंने किए वक्तव्य से अमरिका विरोधी हुकूमतों को पलटने की कोशिशों को गति मिलने के संकेत प्राप्त हो रहे है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.