अमरिका के डेप्युटी अटोर्नी जनरल रॉझनस्टेनने राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प को पदच्युत करने की तैयारी की है – अमरीकी दैनिक का दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वॉशिंग्टन – अमरिका के ‘डेप्युटी अटोर्नी जनरल’ रॉड रोझनस्टेन ने घटनात्मक प्रावधानों का इस्तेमाल करके राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प को पदच्युत करने की तैयारी की है, यह सामने आया है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस बारे में सनसनीखेज खबर प्रसिद्ध की है। अमरिका की मध्यवर्ती जाँच एजेंसी ‘एफबीआई’ के प्रमुख ‘जेम्स कॉमे’ को ट्रम्प ने पदच्युत किया था। उसके बाद रोझनस्टेन ने ट्रम्प को ही राष्ट्राध्यक्ष पद से हटाने का सोचा है ऐसा खबर में कहा है। रोझनस्टेन ने इन आरोपों का खंडन किया है।

डेप्युटी अटोर्नी जनरल, पदच्युत, रॉझनस्टेन, डोनाल्ड ट्रम्प, चर्चा, अमरिका, व्हाईट हाउस

ट्रम्प ने जेम्स कॉमे को पदच्युत करने का निर्णय लिया था। उसके पहले कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के बारे में ट्रम्प ने इस तरह के आक्रामक निर्णय लिए थे। इस दौरान, ट्रम्प राष्ट्राध्यक्ष पद के लायक न होने की चर्चा शुरू हुई थी। साथ ही ट्रम्प अस्थिर मनोवृत्ति के होने का आरोप हो रहा था। ऐसे व्यक्ति को राष्ट्राध्यक्ष पद जैसे सर्वोच्च स्थान पर रहने का अधिकार नहीं है, ऐसी जाहिर चर्चा शुरू थी, तभी रोझनस्टेन की इस बारे में यह खबर प्रसिद्ध की है।

सन २०१७ में अमरिका के न्याय विभाग के अधिकारियों के साथ निजी स्वरुप की चर्चा करते हुए रोझनस्टेन ने ट्रम्प को ’२५ अमेंडमेंट का इस्तेमाल करके पद से हटाया जा सकता है, ऐसा दावा किया था। इसके लिए ट्रम्प के साथ का संभाषण रिकॉर्ड करने का प्रस्ताव रोझनस्टेन ने दिया था। खबर में इसका स्पष्ट रूपसे उल्लेख किया गया है। लेकिन दो अधकारियों ने इस बारे में जानकारी देते समय रोझनस्टेन ने उपहास से यह प्रस्ताव दिया है ऐसा कहा था। अपने बारे में प्रसिद्ध हुई यह खबर गलत औत्र तथ्यहीन होने का दावा रोझनस्टेन ने किया है।

यह खबर अज्ञात सूत्रों के हवाले से दी जा रही है। साथ ही इसके पीछे व्यक्तिगत हेतु होने की आलोचना रोझनस्टेन ने की है। इससे अधिक बोलकर इस बात को मै अधिक महत्व नहीं देने वाला हूँ, ऐसा कहकर रोझनस्टेन ने इस मुद्दे पर पर्दा डालने की कोशिश की है। दौरान, न्यूयॉर्क टाइम्स ने इसके पहले भी व्हाईट हाउस के अमरिकी अधिकारियों का प्रमाण देकर ट्रम्प के बारे में ऐसी खबर छापी थी। लेकिन इस अधिकारी का नाम उस खबर में नहीं दिया गया था।

ट्रम्प के खिलाफ अमरिका के बड़े अधिकारीयों की एकजुट हुई हैं और इस वजह से ट्रम्प ने कुछ अधिकारियों को पदच्युत किया है, ऐसी चर्चा अमरिका में शुरू हुई है। इस लढाई में अमरिकी मीडिया ट्रम्प के खिलाफ खड़ी है और ट्रम्प ने मीडिया पर भी गंभीर आरोप किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.