सीरिया पर जल्द ही धड़कने वाले अमरिका के स्मार्ट मिसाइलों के लिए रशिया तैयार रहे – अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वॉशिंगटन: अमरिका ने सीरिया पर हमला किया, तो रशिया उस हमले को प्रत्युत्तर देगा। अमरिकाने सीरिया पर दागे हुए मिसाइल रशिया से भेदे जाएंगे, ऐसा रशिया ने अमरिका को सूचित किया था। यह चुनौती अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने स्वीकारी है। अमरिका के नाइस, न्यू और स्मार्ट मिसाइल जल्दी सीरिया पर हमला करेंगे, रशिया उसके लिए तैयार रहें, ऐसी चेतावनी अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ने दी है। इसकी वजह से किसी भी समय में सीरिया से सम्बंधित विविध देश और देशों के अग्रणियों में शुरू संघर्ष का परिणाम महायुद्ध में हो सकता है, ऐसी स्थिति निर्माण हुई है।

रविवार को सीरिया के ईस्टर्न घौता के दौमा में हुए रासायनिक हमले में ८० लोगों की जान गई। उसके बाद अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने सीरियन राष्ट्राध्यक्ष अस्साद को जानवर के तौर पर संबोधित किया था। तथा सीरियन राष्ट्राध्यक्ष को मदद करनेवाले रशिया और ईरान इन देशों ने भी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प को तीव्र इशारा दिया था। इस बारे में इस रासायनिक हमले में रशिया का हाथ हो सकता है तथा रशिया को भी उसके परिणाम सहने होंगे ऐसा ट्रम्प ने सूचित किया था। इसपर रशियन नेतृत्व ने ट्रम्प को आवाहन देनेवाले विधान किए थे। संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद में अमरिका के राजदूत निकी हैले और रशिया के राजदूत वैसिली नेम्बेझिया में शाब्दिक मुठभेड़ हुई है।

संयुक्त राष्ट्रसंघ के साथ अथवा राष्ट्रसंघ के सिवाय अमरिका सीरिया पर लष्करी कार्रवाई करेगा, ऐसा अमरिका के राजदूत हैले ने सूचित किया था। तथा अमरिका के सीरिया पर हमले को हमसे प्रत्युत्तर दिया जाएगा ऐसी धमकी रशिया ने दी थी। अमरिका ने सीरिया पर मिसाइल दागे तो यह रशिया यह मिसाइल रोकेगा ऐसा रशिया ने घोषित किया। उस समय रशियन नेता लष्करी एवं राजनैतिक अधिकारी अमरिका ने सीरिया पर हमले करने पर रशिया उसे जवाब देगा, ऐसी आक्रामक मांग करने लगे हैं। रशिया यह भूमिका स्वीकारने के बाद सीरिया पर लष्करी कार्रवाई का इशारा देनेवाले अमरिका से वापसी की जाएगी, ऐसी चर्चा थी। पर राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने इस संघर्ष में अपना देश वापस नहीं लौटेगा ऐसा जोर देकर कहा है और उन्होंने रशिया की चुनौती स्वीकारने की बात दिखाई है।

अमरिका द्वारा सीरिया पर मिसाइल दागने पर रशिया यह मिसाइल भेद सकता है, ऐसा कहा था। तो अब अमरिका के सर्वोत्तम नए और स्मार्ट मिसाइलों के लिए रशिया तैयार रहें क्योंकि यह मिसाइल जल्द ही आ रहे हैं, ऐसा संदेश राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। अपने जनता पर रासायनिक हमले करके उनकी मृत्यु का आनंद मनाने वाले जानवरों के पक्ष से रशिया खड़ा न रहे, ऐसा आरोप करके ट्रम्पने रशिया को उसके दुष्परिणामों का एहसास इस पोस्ट द्वारा दिलाया था।

ट्रम्प इनके इस पोस्ट की जानकारी प्रसिद्ध होने के बाद दुनिया भर में खलबली फैली है। युद्ध गुनहगारी करनेवाले सीरियन राष्ट्राध्यक्ष अस्साद को ट्रम्प टारगेट करें, ऐसी मांग अमरिका के लोक प्रतिनिधि कर रहे हैं। तथा ट्रम्प इनके इस इशारे के कुछ ही समय पहले अमरिका ने एवं अमरिका के मित्र देशों ने सीरिया को लक्ष्य करने के लिए सामरिक गतिविधियां शुरू की है। तथा रशिया ने अमरिका के साथ युद्ध के लिए तैयार होने के संदेश सारी दुनिया को दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.