व्यापार युद्ध की वजह से अमरिका का डॉलर के मूल्य गिरेंगे – निवेशकार पिटर शीफ

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वॉशिंगटन – चीन के साथ अमरिका ने छेड़े हुए व्यापार युद्ध से अमरिकन वित्त व्यवस्था का भला होगा, ऐसा कहा जाता है। पर वास्तव में इस व्यापार युद्ध के परिणाम अमरिका के लिए घातक होंगे। इस युद्ध की वजह से डॉलर का पुरवठा बढेगा, पर उसकी मांग घटेगी, ऐसा दावा पिटर शीफ ने किया है। सन २००८ में अमरिका पर आए हुए आर्थिक संकट की पूर्व सूचना देने वाले तज्ञ, यह भी पिटर शीफ की एक पहचान है। उन्होंने किये इस दावे की तरफ गंभीरता से देखा जा सकता है।

चीन जैसा देश आज तक अमरिका के साथ व्यापार में बड़ा लाभ प्राप्त कर रहा था और उसके बदले में अमरिका के हिस्से में नुकसान के बदले कुछ नहीं मिल रहा था। पहले हुए राष्ट्राध्यक्ष ने चीन के इस व्यवहार की प्रशंसा करने से अमरिका पर यह समय आया है। पर हम यह गलती नहीं करेंगे, ऐसा सूचित करनेवाले राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने चीन के उत्पादनों पर कर बढ़ाया था। उसके बाद चीन ने अमरिकी उत्पादनों पर आयात कर बढ़ाकर अमरिका को प्रत्युत्तर दिया था। दोनों देश इन कारवाईयों की तरफ व्यापार युद्ध की शुरुआत के तौर पर देख रहे है और इस संदर्भ में एक दूसरे को भीषण परिणामों की चेतावनी दे रहे है।

व्यापार युद्ध

अमरिका का चीन के व्यापार युद्ध होना अटल है और अमरिकी वित्त व्यवस्था को इस युद्ध का लाभ होगा, ऐसा दावा कई वित्ततज्ञ कर रहे हैं। जिसकी वजह से चीन जैसे देश का आर्थिक प्रभाव कम होगा एवं अमरिका में चीन की निर्यात रोकी जा सकती है। अमरिकन उत्पादकों और विकल्प के लिए कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा, ऐसा तर्क उसके पीछे है। इस व्यापार युद्ध से चीन ने वापसी की तो अमरीकी उत्पादनों के लिए चीन का बाज़ार अधिक खुला होगा, ऐसी सोच प्रस्तुत की जा रही है। पर इस व्यापार युद्ध में अमरिका का नुकसान हो सकता है, यह बात भी तज्ञ सोचने के लिए तैयार नहीं है, ऐसी आलोचना पिटर शीफ ने की है।

इस व्यापार युद्ध के परिणामों की वजह से अमरिकन डॉलर का पुरवठा बढेगा, पर उसकी मांग घटती जा रही है, ऐसा कहकर पिटर शीफ ने अमरिका के फेडरल रिजर्व भी यह अपरिहार्य परिणाम नहीं टाल सकते ऐसा दावा किया है। पुरवठा में बढ़त और डॉलर की मांग घटी तो इसकी वजह से डॉलर के मूल्य में गिरावट होगी एवं फेडरल रिजर्व भी डॉलर की गिरावट रोक नहीं सकेंगे, ऐसा विश्लेषक पिटर शीफ ने कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.