अमरिका पर २२ ट्रिलियन डॉलर्स कर्ज का भार – अमरिकी कोषागार विभाग की घोषणा

Third World Warवाशिंगटन: अमरिका पर राष्ट्रीय कर्ज़ का भार २२ लाख करोड़ डॉलर्स तक (२२ ट्रिलियन) जा पहुंचा है| इतने बड़े कर्ज़ की वजह से हर एक अमरिकी नागरिक आर्थिक संकट की छाया में आने की बात विश्‍लेषक ध्यान में ला रहे हैं| १ महीने के कालखंड में अमरिका के कर्ज की रकम ३० अरब डॉलर्स से बढ़ने की घोषणा अमरिका के कोषागार विभाग ने की है| तथा पिछले आर्थिक वर्ष की तुलना में अमरिका पर चढे कर्ज में १५ प्रतिशत बढ़ोतरी होने की बात कहकर कोषागार विभाग ने इस पर चिंता व्यक्त की है|

राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प और अमरिकन कॉंग्रेस में मैक्सिको वॉल के प्रावधान के विषय में हुए मतभेद की वजह से अमरिका को ३५ दिनों के शटडाउन का सामना करना पड़ा था| इस शटडाउन का झटका अमरिका के प्रशासकीय व्यवस्था को लगा था| जिसकी वजह से अमरिका की वित्त व्यवस्था पर बहुत बड़ा बोझ होने वाला है, ऐसी आशंका जताई जा रही थी| मंगलवार को अमरिका के कोषागार विभाग ने २२ ट्रिलियन डॉलर्स के राष्ट्रीय कर्ज़ की घोषणा करने के बाद कर्ज में हुई इस बढोतरी जिम्मा ट्रम्प विरोधी गट ने ट्रम्प की धारणा पर तथा शटडाउन पर फोड़ना शुरू किया है|

अमरिका, २२ ट्रिलियन डॉलर्स, कर्ज, भार, अमरिकी कोषागार विभाग, घोषणाअमरिका के कोषागार विभाग ने राष्ट्रीय कर्ज की घोषणा करने के बाद कॉंग्रेशन बजट ऑफिस (सीबीओ) ने आगे चलकर यह गतिविधि देश की वित्त व्यवस्था के लिए चिंताजनक होने की बात कही है| वर्तमान वर्ष में अमरिका के वित्त व्यवस्था को ८९७ अरब डॉलर्स का नुकसान सहन करना पड़ रहा है, ऐसा दावा सीबीओ ने किया है| पिछले वर्ष अमरिका के वित्त व्यवस्था ने ७७९ अरब डॉलर का नुकसान सहन किया था| राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प अमरिका के देश की जिम्मेदारी संभालने के बाद राष्ट्रीय कर्ज में १.५ ट्रिलियन डॉलर्स की बढोतकरी होने का दावा किया जा रहा है|

अमरिका के कर्ज में हुई इस बढ़ोतरी के लिए राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इनके निर्णय जिम्मेदार है| ट्रम्प ने सोशल सिक्योरिटी और मेडिकेअर के बारे में लिया निर्णय कर्ज बढ़ोतरी के लिए जिम्मेदार होने की आलोचना हो रही है| पर ट्रम्प से पहले राष्ट्राध्यक्ष पद पर होनेवाले ओबामा इनके कार्यकाल में वित्तीय नुकसान में दुगनी बढ़त हुई थी, इसकी तरफ ट्रम्प इनके समर्थक ध्यान केंद्रीत कर रहे है|

ओबामा इनके ८ वर्ष के कार्यकाल में अमरिका पर राष्ट्रीय कर ९.३ ट्रिलियन्स से बड़ा था, इसकी तरफ ट्रम्प समर्थक उंगली दिखा रहे हैं| ट्रम्प ने अमरिका की जिम्मेदारी संभालने के बाद अमरिकी वित्त व्यवस्था के कामकाज में सुधार हुआ है एवं अमरिका के रोजगार निर्माण को चलना मिली है| तथा अमरिका का नुकसान करनेवाले करार रद्द करके ट्रम्प ने वित्त व्यवस्था को बचाया है और आम जनता को दिलासा दिया है|

ट्रम्प के कार्यकाल में अमरिका का डॉलर अधिक मजबूत हुआ है, ऐसा ट्रम्प के समर्थक बता रहे हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.