हाँगकाँग के १२ जनतांत्रिक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर अमरीका ने की चीन की आलोचना

वॉशिंग्टन/बीजिंग – हाँगकाँग के १२ जनतांत्रिक समर्थकों को चीन ने बीते महीने में गिरफ्तार किया था। इस पर अमरीका ने तीव्र चिंता व्यक्त की है। इन कार्यकर्ताओं के मानव अधिकारों को कुचला जा रहा है, ऐसा आरोप अमरिकी विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ ने किया। अमरीका के इन आरोपों पर चीन के विदेश मंत्रालय ने जवाब में ऐसा कहा कि, हमने इस कार्रवाई में बागियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चीन ने अमरीका के राजनयिक अधिकारियों की गतिविधियों पर अधिक प्रतिबंध लगाए हैं। इसके चलते हाँगकाँग के मुद्दे पर अमरीका और चीन का विवाद और भी बिगड़ा है।

hongkong-us-chinaजुलाई में चीन ने हाँगकाँग में ‘नैशनल सिक्युरिटी लॉ’ जारी किया था, तब से विश्‍वभर में इसकी गूँज सुनाई दे रही है। चीन ने इस कानून के खिलाफ रास्तों पर उतर रहे और इस कानून का विरोध कर रहे लोगों की बड़ी संख्या में गिरफ्तारी की है। हाँगकाँग में जनतांत्रिक कार्यकर्ताओं को पकड़कर जेल में डाला जा रहा है। चीन ने ‘नैशनल सिक्युरिटी लॉ’ के आड़ में शुरू किए गए इस दमन पर विश्‍वभर से आलोचना हो रही है।

बीते महीने में चीन के गुआंगडोंग प्रांत के मेरीटाईम पुलिस ने हाँगकाँग के १२ जनतांत्रिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। यह कार्यकर्ता राजनयिक आश्रय के लिए तैवान की दिशा में जाने की कोशिश में थे, ऐसा कहा जा रहा है। इन सभी की गिरफ्तारी से उनके खिलाफ़ लगाए गए किसी भी आरोपों की जानकारी चीन ने सार्वजनिक नहीं की है। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता प्राप्त करने का अवसर नहीं दिया जा रहा है। हाँगकाँग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैरी लैम की हाँगकाँग के निवासियों की अधिकारों की रक्षा करने की प्रतिबद्धता पर ही इससे सवाल उपस्थित हो रहा है, ऐसा बयान अमरिकी विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ ने किया है।

hongkong-us-chinaअमरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मॉर्गन ओर्टगस ने हाँगकाँग में जारी दमन का यह और एक नमूना होने की बात कही है। अमरीका की इस आलोचना पर चीन के विदेश मंत्रालय ने प्रत्युत्तर दिया और इन १२ लोगों को अवैध पद्धती से समुद्री सीमा पार करते समय पकड़ा गया है। यह १२ लोग जनतंत्र के कार्यकर्ता नहीं हैं बल्कि हाँगकाँग को चीन से अलग करने की हरकत में जुटे बागी हैं, ऐसा चीन ने कहा है। लेकिन, इन १२ लोगों के रिश्‍तेदारों ने भी चीन के प्रशासन के खिलाफ़ गंभीर आरोप लगाए हैं और इन सभी लोगों को रिहा करने की माँग की है।

इसी बीच, अमरीका और चीन के दौरान हाँगकाँग के मुद्दे पर हो रहा राजनयिक संघर्ष अधिक बिगड़ा है। चीन की कम्युनिस्ट हुकूमत ने चीन और हाँगकाँग में काम कर रहे अमरिकी राजनयिक अधिकारियों की गतिविधियों पर अधिक प्रतिबंध लगाए हैं। इससे पहले भी अमरिकी राजनयिक अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए गए थे। इसी में अब नए प्रतिबंधों का ऐलान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.