अमरिका के साथ शुरू व्यापारयुद्ध की वजह से चीन की आर्थिक गिरावट तेज होने का दावा – चीन ने प्रसिद्ध किए आंकडे गुमराह करनेवाले

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरबीजिंग/वॉशिंग्टन – चीन ने पिछले महीने में आर्थिक विकास दर ६.२ प्रतिशत तक फिसलने का ऐलान किया था| लेकिन, चीन की हुकूमत ने घोषित किए यह आंकडे गुमराह करनेवाले है और असलियत में चीन की आर्थिक गिरावट के आंकडे इससे भी ज्यादा होने का दावा अमरिकी प्रसारमाध्यमों ने किया है| इससे पहले भी चीन ने अपनी आर्थिक विकास की जानकारी बढाचढाकर रखने की बात स्पष्ट हुई थी| अब भी यही बात दोहराई जा रही है, यह दावा ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के लेख में किया गया है| चीन का यह गुमराह करना अमरिका के साथ शुरू व्यापारयुद्ध के कारण लगा बडा झटका छिपाने की कोशिश होने का दावा भी इस लेख में किया गया है|

अमरिका के साथ व्यापारयुद्ध शुरू होने के साथ ही चीन के औद्योगिक क्षेत्र में ५० लाख लोगों ने रोजगार खोया है| इनमें से २० लाख नौकरियां व्यापारयुद्ध का सीधा असर होने की बात कही जा रही है| पिछले तीन महीनों से चीन का औद्योगिक क्षेत्र का निर्देशांक लगातार गिर रहा है| जुलाई महीने में चीन की आयात में ५.६ प्रतिशत गिरावट हुई है| साथ ही अमरिका के साथ व्यापार में प्रमुख भागीदार होनेवाला चीन तिसरे क्रमांक पर फेंका गया है, यह जानकारी भी अमरिकी यंत्रणा ने प्रसिद्ध की है|

 अधिकृत स्तर से प्राप्त यह आंकडे चीन की अर्थव्यवस्था में सब कुछ सही ना होने की बात स्पष्ट कर रही है| लेकिन, चीन की हुकूमत के बाहर किसी को भी चीन की अर्थव्यवस्था में यकिनन क्या शुरू है, इसकी जानकारी नही दी जा रही है| यह बात सामने आ रही है और ऐसे में चीन के कुछ स्थानिय विश्‍लेषक और विशेषज्ञ अर्थव्यवस्था की बढोतरी असंतुलित होने की ओर ध्यान आकर्षित किया है, फिर ही सच्चाई पूरी तरह सामने नही आ रही है, यह दावा ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के लेख में किया गया है|

चीन की कम्युनिस्ट हुकूमत ने पिछले कुछ वर्षों में देश में दारिद्य्र निर्मुलन, तकनीकी क्षेत्र की प्रगती, अर्थव्यवस्था में सुधार होने संबंधी कई महत्वाकांक्षी दावे किए है| ‘मेड इन चाइना २०२५’, २०२१ तक देश की गरीबी पूरी तरह से हटाना और वर्ष २०३० में ‘एआई’ (आट्रिफिशल इंटेलिजन्स) में दुनिया का नेतृत्व करना ऐसे दावों का भी इसमें समावेश है|

अमरिका ने शुरू किया हुआ व्यापारयुद्ध और इससे अर्थव्यवस्था में हो रही गिरावट स्वीकार की तो चीन का आर्थिक विकास दर छह प्रतिशत के भी निचे पहुंचने की बात स्पष्ट होगी| यह बात चीन के सियासी नेताओं के लिए मुश्किल साबित होगी और उनकी सभी महत्वाकांक्षा धूल में मिल सकती है, यह दावा इस लेख में किया गया है| इस वजह से चीन आर्थिक गिरावट की बात स्वीकार कर रहा हो, फिर भी इस गिरावट का दायरा हुकूमत के संभालने की क्षमता के अंदर रखने की चालाखी हो रही है|

अमरिका में राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प सत्तापर आने से पहले ही चीन की अर्थव्यवस्था के दोष और मर्यादा सामने आने की शुरूआत हुई थी| लेकिन, ट्रम्प ने लगाए व्यापारयुद्ध ने चीन की अर्थव्यवस्था की कमजोरी के बात दिखाए है और इसके काफी गंभीर असर नजदिकी समय में सामने आ सकते है, यह चेतावनी ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के लेख में दी गई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.