युक्रैन, क्रिमिआ एवं ‘एझॉव्ह सी’ में शुरू कार्रवाई के जवाब में अमरिका, कनाडा एवं यूरोपिय महासंघ ने रशिया पर नए प्रतिबंध लगाए

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरमास्को – रशिया से यूक्रेन में जारी कार्रवाईओं की पृष्ठभूमि पर अमरिका, कनाडा और यूरोपीय महासंघ ने फिर एक बार प्रतिबंध लगाने की घोषणा की हैं| रशिया के १२५ से अधिक अधिकारियों के साथ २५ कंपनियों को उसमें लक्ष्य किया गया हैं और इनमें सुरक्षा क्षेत्र की कंपनियों का भी समावेश हैं| प्रतिबंधों की इस नई कार्रवाई को रशिया उचित उत्तर देगा, ऐसी चेतावनी विदेश विभाग से दी गई हैं| रशिया ने क्रिमिआ कब्जे में लेने की घटना को पाच साल पूर्ण होते हुए ही प्रतिबंधों की यह कार्रवाई होने से रशिया तथा पश्चिमी देशों में तनाव अधिक तीव्र होने के संकेत मिल रहे हैं|

‘अमरिका तथा सहयोगी देश रशिया से यूक्रैन के विरोध में जारी आक्रमक गतिविधियों की ओर कभी भी नजरअंदाज नहीं करेंगे| रशिया ने हमेशा ही अंतरराष्ट्रीय नियमों को पैरों तले रोंद कर यूक्रैन के प्रभुत्व तथा एकता को खारिज करने का प्रयत्न किया हैं| यूरोपीय महासंघ तथा कनाडा के सहयोग से किए जाने वाली नई कार्रवाई उसे एकत्रित रूप से दिया हुआ उत्तर हैं’, ऐसे शब्दों में अमरिका के राजकोष मंत्री स्टिव्ह एम्नुकिन ने नए प्रतिबंधों का समर्थन किया हैं|

अमरिका ने लगाए प्रतिबंधों में छह रशियन अधिकारियों के साथ छह सुरक्षा कंपनियां, दो ऊर्जा क्षेत्र की कंपनियां और निर्माण कार्य क्षेत्र के दो प्रमुख लक्ष्य किया गया हैं| कनाडा ने रशिया के ११४ अधिकारी तथा उद्योगों को लक्ष्य करते हुए १५ कंपनियों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं| यूरोपीय महासंघ ने आठ रशियन नागरिकों पर प्रतिबंध लगाने का जाहिर किया हैं|

अमरिका, कनाडा तथा यूरोपीय महासंघ ने लगाए नए प्रतिबंध पिछले वर्ष ‘एझोव्ह सी’ में घटित हुई घटना के पश्चात रशिया ने लिए आक्रमक भूमिका को उत्तर होने का बताया जाता है| नवंबर २०१८ में रशियन नौसेना ने यूक्रैन के तीन जहाज कब्जे में लिए थे| उसी समय उस पर होने वाले नाविक और अधिकारियों को गिरफ्तार किया था| यह अधिकारी अभी भी रशिया के कब्जे में होते हुए यूक्रैन ने घुसपैठ करने का आरोप रशिया से किया गया हैं|

परंतु यूक्रैन से राशिया नए आक्रमण की तैयारी में होने का दावा किया गया है| क्रिमिआ तथा यूक्रैन की सीमा के पास रशिया के लगभग ८० हजार सैनिक तैनात किए गए हैं, ऐसा दावा राष्ट्राध्यक्ष पेट्रो पोरोशेन्को ने हाल ही में ही किया था| इन सैनिकों के साथ ही १,४०० ‘आर्टिलरी तथा रॉकेट सिस्टिम्स’, ९०० टैंक्स, दो हजार से अधिक हथियारबंद वाहन, ५०० लड़ाकू विमान और ३०० हेलीकॉप्टर्स भी तैनात करने का पोरोशेन्को ने कहा था| रशिया ने अपने ऊपर किए गए यह सभी आरोप वर्जित किए थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published.