अफगानिस्तान से अमरिकी सेना की वापसी हुई तो फिर एक बार ९/११ होने का खतरा – जनरल डनफोर्ड की चेतावनी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वॉशिंगटन – अमरिका ने अफगानिस्तान से सेना की वापसी की तो आतंकी संगठन दुबारा मजबूत होने का डर है और इससे फिर एक बार ‘९/११’ होने का खतरा है, ऐसी गंभीर चेतावनी रक्षादल प्रमुख जनरल जोसेफ डनफोर्ड इन्होंने दी है| अफगानिस्तान में शुरू आतंकविरोधी युद्ध को १७ वर्ष पूरे हुए है और यह संघर्ष और भी तीव्र हो रहा है, यह संकेत पिछले कुछ महीनों में हुए हिंसा से प्राप्त हो रहे है| तालीबान और ‘आईएस’ इन आतंकी संगठनों का प्रभाव अफगानिस्तान में बढ रहा है, यह दावे ही सामने आ रहे है और इस पृष्ठभुमि पर रक्षादल प्रमुख ने दी हुई चेतावनी अहम साबित होती है|

अफगानिस्तान में अमरिका के नेतृत्त्व में फिल हाल अल कायदा, आईएस और अन्य आतंकी संघठनों के विरोध में जो कार्रवाई शुरू है वह आगे भी शुरू नही रही तो यह संगठन जल्द ही फिर से मजबूत हो सकती है| दुबारा मजबूत हुए यह संगठन अमरिका में फिर एक बार ‘९/११’ के समान बडा आतंकी हमला करने का खतरा है, इन शब्दों में जनरल डनफोर्ड ने चेतावनी दी है| अमरिका के साथ ही सहयोगी देशों में भी आतंकी हमले हो सकते है, यह भी डनफोर्ड ने कहा है|

अमरिका, अमरिकी जनता और अमरिका के मित्रदेशों को सुरक्षित रखने के लिये अफगानिस्तान में सेना की तैनाती बढाने का अपना उद्देश्य है, यह भी डनफोर्ड ने स्पष्ट किया है| अफगानिस्तान में बलि पड रहे लोगों की संख्या में बढोतरी हुई है, फिर भी अमरिकी जनता सुरक्षित है, यह स्थिति अहम है, ऐसा अमरिकी रक्षादल प्रमुख ने दर्ज किया है|

अफगानिस्तान में लंबे समय तक सुरक्षा और स्थिरता की गारंटी मिलती नही, तबतक नाटो अफगानिस्तान से पीछे नही हटेगा, यह नाटो के प्रमुख जेन्स स्टोल्टनबर्ग इन्होंने हाल ही में ऐलान किया था| अफगानिस्तान में हिंसा की मात्रा बढ रही है, तभी नाटो का लष्कर वहा से वापसी नही कर सकता, यह स्टोल्टनबर्ग इन्होंने स्पष्ट किया था| स्टोल्टनबर्ग इन्होंने अफगानिस्तान में लंबे समय तक सेना की तैनाती करने के बयान का प्रमुख युरोपीय देशों ने भी समर्थन किया है|

अफगानिस्तान में फिल हाल १० हजार से भी अधिक अमरिकी सैनिक तैनात है, ऐसा कहा जाता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.