संयुक्त राष्ट्रसंघ के नए प्रतिबन्ध मतलब युद्ध की घोषणा- उत्तर कोरिया की और एक धमकी

सेऊल: ‘संयुक्त राष्ट्रसंघ ने उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबन्ध लगाकर युद्ध की घोषणा की है। राष्ट्रसंघ के प्रतिबन्ध अमरिका के पक्ष में है’, ऐसा इशारा उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने दिया है। दौरान, उत्तर कोरिया के खिलाफ कभी भी युद्ध भड़क सकता है, ऐसा कहकर अमरिका के रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस ने अपनी सेना को युद्ध के लिए तैयार रहने के आदेश दिए थे। लेकिन रशिया ने उत्तर कोरिया का विवाद चर्चा करके सुलझाने की माँग की है।

‘उत्तर कोरिया के सार्वभौमत्व का उल्लंघन करने वाले संयुक्त राष्ट्रसंघ के प्रतिबन्ध मान्य नहीं करेंगे। यह प्रतिबन्ध घोषित कर के संयुक्त राष्ट्रसंघ ने युद्ध की घोषणा और उत्तर कोरियन क्षेत्र में अस्थिरता व शांति प्रस्थापित करने की कोशिशों को ठेंच पहुंचाई है’, ऐसी टीका उत्तर कोरिया के ‘केसीएनए’ इस न्यूज़ चैनल ने की है। संयुक्त राष्ट्रसंघ ने लगाए प्रतिबंधों के बाद पहली बार उत्तर कोरिया ने सार्वजानिक भूमिका ली है।

संयुक्त राष्ट्रसंघ ने लगाए नए प्रतिबंधों के अनुसार कोरिया को अंतर्राष्ट्रीय स्तर से इंधन, गैस और संबंधित उत्पादों की आयात करना संभव नहीं होगा। साथ ही उत्तर कोरिया ने अन्य किसी भी देश के साथ व्यापारी सहकार्य बढ़ाया, तो अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की ओर से उत्तर कोरिया और संबंधित देश पर कार्रवाई हो सकती है, ऐसा इशारा भी दिया गया था। इंधन, गैस के साथ संयुक्त राष्ट्रसंघ ने उत्तर कोरिया पर अन्य भी प्रतिबन्ध लगाए हैं।

इस महीने की शुरुआत में उत्तर कोरिया ने अंतरमहाद्विपीय बैलेस्टिक मिसाइल का परिक्षण किया था। सीधे अमरिका तक पहुँचने वाले मिसाइल का परिक्षण कर के उत्तर कोरिया ने अमरिका को धमकाया है, ऐसा कहा जा रहा है। उधर उत्तर कोरिया के इस परिक्षण की वजह से कोरियन क्षेत्र में तनाव निर्माण होने की टीका अमरिका ने की है।

इस साल में उत्तर कोरिया पर तीसरी बार प्रतिबन्ध लगाए गए हैं। इस के पहले अमरिका ने स्वतंत्ररूप से, दूसरी बार जापान और दक्षिण कोरिया की सहायता से उत्तर कोरिया पर प्रतिबन्ध लगाए थे। प्रतिबन्ध का शिकंजा कसकर उत्तर कोरिया को घुटने पर लाने की योजना ट्रम्प प्रशासन ने बनाई है। उत्तर कोरिया के खिलाफ कार्रवाई के लिए अमरिका का लष्कर और नौसेना तैयार है। लेकिन उस के पहले उत्तर कोरिया को प्रतिबंधों के दबाव के नीचे रखने की योजना ट्रम्प प्रशासन ने बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.