संयुक्त अरब अमिरात और इंडोनेशिया में सहयोग बढाने के लिए हुआ २३ अरब डॉलर्स का समझौता – निवेश, ईंधन और उर्जा परियोजनाओं का समावेश

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

अबुधाबी – खाडी क्षेत्र के प्रमुख देश यूएई ने आग्नेय एशिया के इंडोनेशिया में करीबन २३ अरब डॉलर्स से भी अधिक निवेश करने का निर्णय किया है| इसमें इंडोनेशिया के राष्ट्राध्यक्ष जोको विदोदो ने स्थापित किए ‘सॉव्हरीन वेल्थ फंड’ समेत ईंधन, उर्जा, दूरसंचार और बुनियादी सुविधाओं की परियोजना का समावेश है| आग्नेय एशिया की उभरती अर्थव्यवस्थाओं में समावेश होनेवाले इंडोनेशिया ने अगले पांच वर्षों में देशांतर्गत स्तर पर करीबन ४०० अरब डॉलर्स से भी अधिक निवेश करने की महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है| यूएई का निवेश इसमें अहम स्तर होगा, यह संकेत प्राप्त हो रहे है|

इंडोनेशिया के राष्ट्राध्यक्ष जोको विदोदो ने तीन महीने पहले लगातार दुसरी बार देश के राष्ट्राध्यक्ष पद का भार संभाला है| अपने इस दुसरें कार्यकाल में विदोदो ने अर्थव्यवस्था और रोजगार पर जोर देने के संकेत दिए है और नई राजदानी का निर्माण करने की महत्वाकांक्षी घोषणा भी की है| इसके लिए बडे निवेश की जरूरत ध्यान में रखकर इंडोनेशिया के राष्ट्राध्यक्ष ने जापान, अमरिका के साथ अब खाडी के देशों पर अपना ध्यान केंद्रीत किया है|

इंडोनेशिया और यूएई में पिछले चार दशकों से भी अधिक राजनयिक सहयोग बना है और दोनों देशों में चार अरब डॉलर्स से भी अधिक किमत का व्यापार हो रहा है| इसमें प्रमुखता से पेट्रोकेमिकल उत्पाद, लकडी, कागज और कपडों का समावेश है| इंडोनेशिया के करीबन एक लाख से भी अधिक नागरिक यूएई में अलग अलग क्षेत्रों में कार्यरत होने की बात भी कही जा रही है| राष्ट्राध्यक्ष विदोदो ने वर्ष २०१५ में राष्ट्राध्यक्ष होने के बाद यूएई के साथ व्यापारी संबंध मजबूत करने के लिए तेजीसे निर्णय किए|

पिछले चार वर्षों में इंडोनेशिया और यूएई के बीच करीबन आट अरब डॉलर्स से भी अधिक मुल्य के समझौते हुए है और इसमें उर्जा परियोजना और ‘हलाल फूड’ क्षेत्र का समावेश है| अपने राष्ट्राध्यक्ष पद के पहले कार्यकाल में विदोदो ने पहली विदेश यात्रा करने के लिए ‘यूएई’ का ही चयन किया था| दुसरी बार राष्ट्राध्यक्ष होने पर भी उन्होंने फिर से पहली विदेश यात्रा के लिए यूएई का ही चयन करके अपनी प्राथमिकता स्पष्ट की है|

यूएई यह दुनिया में दुसरें क्रमांक की अरब अर्थव्यवस्था है और इंडोनेशिया का समावेश दुनिया के शीर्ष १० अर्थव्यवस्थाओं में होता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.