महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से और दो आतंकियों की गिरफ्तारी

नई दिल्ली – दिल्ली पुलिस ने तबाह किए हुए आतंकी मॉड्यूल के मामले में शनिवार के दिन और दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार तड़के लगभग ३ बजे मुंबई के जोगेश्‍वरी से एक आतंकी को पकड़ा गया। अन्य फरार आतंकी को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया। पाकिस्तान में प्रशिक्षण प्राप्त करके लौट आए ओसामा नामक आतंकी का वह चाचा है और दो दिन पहले ही उसके खिलाफ लुक आऊट नोटीस जारी किया गया था।

महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेशपाकिस्तान के कुख्यात गुप्तचर संगठन ‘आयएसआय’ ने भारत में आतंकी हमला करने की बड़ी साज़िश का बुधवार के दिन पर्दाफाश हुआ था। कई ज़गहों पर छापे मारकर पुलिस ने छह आतंकियों को गिरफ्तार किया था। साथ ही हथियारों का बड़ा भंड़ार और विस्फोटक भी बरादम दिए गए थे। पकड़े गए छह आतंकियों में ओसामा उर्फ सामी और ज़िशान कमर यह दोनों आतंकी पाकिस्तान जाकर आतंकी गतिविधियों का प्रशिक्षण प्राप्त करके लौटे थे। साथ ही कुख्यात तस्कर दाऊद इब्राहिम के गिरोह से इन्हें टेरर फंड़िंग हो रही थी, इसका भी खुलासा हुआ था।

आतंकियों की पुछताछ के दौरान इस साज़िश से जुड़े अन्य कुछ चौंकानेवाली जानकारी सामने आयी थी। इसमें ओसामा नामक आतंकी के पिता उसैदूर उर रहमान और उसका चाचा उमैदूर भी इस साज़िश का हिस्सा होने की बात स्पष्ट हुई थी। खाड़ी क्षेत्र में स्थित उसैदूर को भारत लाने की कोशिश जारी है। इसी दौरान उमैदूर की तलाश जारी थी और उसके नाम से लुक आऊट नोटीस जारी किया गया था।

उमैदूर को पकड़ने के लिए सुरक्षा यंत्रणाओं ने जोरदार मुहिम चलाई थी। दिल्ली पुलिस, उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ अन्य सुरक्षा यंत्रणा भी इसके लिए समन्वय में काम कर रही थी। अपने भागने के सभी मार्ग बंद होने का अहसास होने के बाद उमैदूर आखिर में प्रयागराज में कारेली पुलिस थाने में शरण आया। इसके बाद उसे लखनऊ में ले जाया गया है। वहां पर दिल्ली पुलिस ने अपना विशेष दल भेजकर उमैदूर को ‘ट्रान्ज़िट रिमांड’ पर अपनी हिरासत में लिया। ज़िशान कमर को आतंकी बनाने में उमैदूर का ही हाथ था। साथ ही ओसामा और कमर को पाकिस्तान भेजने की पूरी व्यवस्था उसी ने की थी, यह बात भी सामने आयी थी। इसी वजह से उमैदूर की गिरफ्तारी से कई बातें स्पष्ट होने की संभावना है।

इसी बीच, शनिवार के दिन मुंबई के जोगेश्‍वरी से अन्य एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस ने प्रदान की हुई जानकारी के आधार पर मुंबई आतंकवाद विरोधी दल ने की है। इसका नाम ज़ाकिर हसन शेख बताया गया है और वह पड़ोसी देश में लगातार किसी से संपर्क बनाए हुए था, यह भी सामने आया है। मुंबई एटीएस ने ज़ाकिर को अदालत में पेश किया था। अदालत ने उसे २० सितंबर तक ‘एटीएस’ की हिरासत में रखने के आदेश दिए। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने कोटा पहुँची ट्रेन से गिरफ्तार किया जान मोहम्मद शेख भी मुंबई के धारावी का निवासी था। जान मोहम्मद शेख और ज़ाकिर दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे। इस वजह से ज़ाकिर लगातार पड़ोसी देश में किसी के संपर्क में था, यह बात सामने आने से इस साज़िश की अधिक जानकारी सामने आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.