पुणे में ‘आयएस खोरासन’ के संबंध में दो लोगों की  गिरफ्तारी

पुणे – ‘आयएस खोरासन’ इस आतंकी संगठन के संबंध में दो व्यक्तियों को ‘एनआयए’ ने पुणे से गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला होकर, पिछले कुछ दिनों से जाँच एजेंसीयाँ इन दोनों पर नजर रखे हुए थीं, ऐसी जानकारी सूत्रों ने दी है।

'आयएस खोरासन'

नाबील सिद्दीकी खत्री (२७) और सादिया अनवर शेख (२१) ऐसे गिरफ्तार किए गए दो लोगों के नाम हैं। नाबील को कोंढवा से और सादिया को येरवडा से गिरफ्तार किया गया। राष्ट्रीय जाँच एजन्सी (एनआयए) ने पुणे पुलिस की मदद से इन दोनों को गिरफ्तार किया।

'आयएस खोरासन'

मार्च महीने में ‘आयएस खोरासन’ से संबंधित कश्मिरी दंपत्ति को नई दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जहान झैब सामी और उनकी पत्नी हिना बशीर बेग ऐसे इन दोनों के नाम हैं। भारत में दंगे करवाने की इन दोनों की योजना थी। उनकी पूछताछ के दौरान नाबील और सादिया के नाम सामने आने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया, ऐसा सूत्रों ने कहा है।

सादिया पर सन २०१५ से ही नजर रखी जा रही थी। सीरिया जाकर ‘आयएस’ में शामिल होने का उसका विचार था। लेकिन उसके पहले ही उसको गिरफ्तार किया गया। दिसंबर २०१५ में उसकी काउंसलिंग की गई। इस समय उसके खिलाफ कोई भी शिकायत दर्ज नहीं की गई थी। हालांकि आतंकी गतिविधियों से संबंध होने के संदेह में उसे २६ जनवरी २०१८ को जम्मू कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। परंतु उस समय भी सबूतों की कमी के कारण उसे छोड़ दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.