तुर्की युरोप में कोरोनाबाधित निर्वासित घुसाने की तैयारी में – ग्रीस के अख़बार का आरोप

अथेन्स – हज़ारों की तादाद में निर्वासितों को ग्रीस के ज़रिए युरोप में घुसाने की तैयारी तुर्की ने की है। सॅटेलाईट फोटोग्राफ्स से तुर्की की ये गतिविधियाँ स्पष्ट हुईं हैं। लेकिन इन निर्वासितों की आड़ में तुर्की युरोप में कोरोनाबाधितों की घुसपैंठ कराने की तैयारी में होने का खलबलीजनक आरोप ग्रीस के अख़बार ने किया है। इस पार्श्वभूमि पर, ग्रीस ने अपनी सीमा की सुरक्षा के लिए कड़ी सुरक्षाव्यवस्था की होकर, तटरक्षक दल के साथ ही नौसेना तथा हवाईदल की गश्ती को बढ़ाया है।

तुर्की ने बनाये शरणार्थी शिविर में से निर्वासितों को निकालकर पश्चिमी किनारे की ओर लाने की शुरुआत की है। ग्रीस सरकार ने प्रकाशित किए सॅटेलाईट फोटोग्राफ्स में से ये गतिविधियाँ स्पष्ट हो रहीं हैं। ग्रीस सरकार के प्रवक्ता स्तेईलोस पेतास ने तुर्की के तटवर्ती प्रदेश में जारी होनेवालीं इन गतिविधियों की दखल लेकर उसके लिए तुर्की को फटकार लगायी है। ग्रीस अपने सार्वभौम अधिकारों की और सागरी सीमा की सुरक्षा के लिए सुसज्जित है, ऐसी चेतावनी पेतास ने दी है। इससे पहले भी तुर्की ने ग्रीस की सीमा पर भारी मात्रा में निर्वासितों को छोड़ दिया था। लेकिन इस बार सॅटेलाईट ने दर्ज़ की हुईं निर्वासितों की गतिविधियाँ अलग ही संकेत देनेवालीं हैं, ऐसा पेतास ने कहा। इस पार्श्वभूमि पर सागरी और हवाई गश्ती को बढ़ाया होने की जानकारी ग्रीस की सरकार ने दी है।

फिलहाल दुनियाभर में कोरोनावायरस ने हाहाकार मचाया है। ऐसी परिस्थिति में भारी मात्रा में निर्वासितों को युरोप में छोड़ने के तुर्की के निर्णय पर ग्रीस के अख़बार ने शक़ ज़ाहिर किया। तुर्की कोरोनाग्रस्त निर्वासितों की घुसपैंठ युरोप में कराने की कोशिशों में होने का आरोप इस अख़बार ने किया है। गत कुछ महीनों से निर्वासितों के मुद्दे को लेकर तुर्की और युरोपीय महासंघ में तीव्र मतभेद निर्माण हुए हैं। उसके बाद तुर्की ने युरोप में निर्वासितों के रेलें छोड़ने की धमकी दी थी। इन निर्वासितों को समुद्री मार्ग से ग्रीस में घुसाकर तुर्की युरोपीय देशों का बदला लेने की तैयारी में होने का दावा ग्रीस के अख़बार ने किया है।

युरोपीय देशों के साथ समझौते के अनुसार सिरिया तथा अन्य देशों से आये हुए निर्वासितों को तुर्की अपने देश में आश्रय दे रहा है। इसके लिए युरोपीय देशों से तुर्की को बड़ी वित्तसहायता दी जाती है। लेकिन इस समझौते का उल्लंघन कर तुर्की ने हज़ारों निर्वासितों की युरोप में घुसपैंठ कराने की गतिविधियाँ शुरू कीं थीं। लेकिन कोरोनावायरस के संकट के बाद तुर्की ने निर्वासितों को रोका था। लेकिन ग्रीस ने प्रकाशित किये हुए सॅटेलाईट फोटोग्राफ्स के बाद, तुर्की युरोपिय महासंघ को दी धमकी सच करने की तैयारी में है, यह दिखायी दे रहा है।

इसी बीच, तुर्की में कोरोनावायरस से १२९६ लोगों की मौत हुई होकर, ६१ हज़ार से भी अधिक मरीज़ पाये गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.