‘युरोपीय संघ को ‘गुडबाय’ करने की तुर्की की तैयारी’ : तुर्की राष्ट्राध्यक्ष की चेतावनी

अंकारा, दि. ३ : युरोपीय संघ में तुर्की को शामिल करने का प्रस्ताव संघ द्वारा खारिज होने के बाद तुर्की ने उसकी कड़ी आलोचना की है| ‘यदि इस प्रस्ताव पर विचार नहीं किया गया, तो तुर्की युरोपीय संघ को ‘गुडबाय’ करने के लिए तैयार है’ ऐसे तुर्की राष्ट्राध्यक्ष एर्दोगन ने कहा है| इससे दोनो पक्षों में निर्माण हुआ विवाद चरमस्थिति तक पहुँचा होने की बात सामने आ रही है| इससे युरोपीय संघ और तुर्की में निर्वासितों को रोकने के लिए हुआ समझौता ख़तरे में पड़ सकता है|

‘युरोपीय संघयुरोपीय महासंघ के कमिशनर जोहानेस हान ने, तुर्की संघ में शामिल होने की संभावना को नकारा था| तुर्की में लोकतंत्र और नागरी स्वतंत्रता का गला दबाया जा रहा है, ऐसा इल्ज़ाम हान ने लगाया| राष्ट्राध्यक्ष एर्दोगन के खिलाफ हुआ विद्रोह कुचल देने के बाद, इस साज़िश में शामिल होने के इल्ज़ाम लगाकर हज़ारों लोगों को तुर्की के जेल मे रखा गया है| इस षड़यंत्र में शामिल होनेवालों को मृत्युदंड की सज़ा सुनाने की तैयारी राष्ट्राध्यक्ष एर्दोगन के सरकार द्वारा की गयी थी| इसके खिलाफ युरोपीय संघ ने तुर्की को कड़ी चेतावनी दी थी|

पिछले कई सालों से तुर्की युरोपीय संघ में शामिल होने के लिए प्रयास कर रहा है| लेकिन ‘यदि तुर्की सरकार जनता पर ज़बरदस्ती करती है, तो उसका युरोपीय संघ में शामिल होने का रास्ता बंद होगा’ ऐसे संघ द्वारा बार बार सुनाया गया है| पर तुर्की सरकार ने संघ की सूचना के अनुसार अपनी नीति बदलने से इन्कार किया था| इसके बाद युरोपीय संघ द्वारा कड़ी प्रतिक्रिया आयी थी| युरोपीय संघ के कमिशनर जोहानस हान ने, महासंघ के नियम बहुत ही कड़े हैं और लोकतंत्र के बारे में किसी भी प्रकार का समझौता करना संभव नहीं, ऐसा कहा था|

इसीलिए लोकतंत्र का गला घोटा जानेवाले तुर्की का युरोपीय संघ में समावेश फिलहाल संभव नहीं है, ऐसा कमिशनर हान ने कहा था| इसपर तुर्की राष्ट्राध्यक्ष एर्दोगन ने, संघ को ‘गुडबाय’ करने के लिए तैयार होने का स्पष्ट संदेश दिया है| ‘तुर्की में लोकतंत्र और अभिव्यक्तीस्वतंत्रता है और युरोप के अन्य देशों की तरह तुर्की के नागरिक भी स्वतंत्र हैं’ ऐसी फटकार राष्ट्राध्यक्ष एर्दोगन ने संघ को लगायी है|

‘युरोपीय संघऐसा होते हुए भी यदि युरोपीय संघ तुर्की को स्वीकारने के लिए तैयार नहीं है, तो फिर तुर्की भी अपने रास्ते से आगे जाने के लिए आज़ाद है, ऐसी चेतावनी एर्दोगन ने दी है| इससे, आनेवाले समय में युरोपीय संघ और तुर्की में, निर्वासितों के मसले पर हुआ समझौता ख़तरे में आने के संकेत मिल रहे हैं| कुछ महीने पहले, यदि युरोपीय संघ ने सदस्यता और अन्य माँगे मानने से इन्कार किया, तो निर्वासितों के प्रवाह पर लगायी रोक हटा देने की धमकी तुर्की ने दी थी| अगर तुर्की इस धमकी पर सचमुच ही अमल करता है, तो उसके भयावह परिणाम युरोपीय संघ के सदस्य देशों को सहन करने पड़ेंगे|

अंतर्गत युद्ध में जल रहे सीरिया और इराक तथा कुछ अफ्रिकी देशों के निर्वासित, तुर्की के रास्ते से ही युरोपीय देशों में जाते हैं| उन्हें तुर्की में ही रोकने के लिए युरोपीय संघ और तुर्की में समझौता हुआ है| महासंघ की सदस्यता को लेकर जारी विवाद बढ़ने के आसार दिखाई देते समय, तुर्की इस समझौते से पीछे हटकर युरोपीय संघ की मुश्किलें बढ़ा सकता है, इसका एहसास राष्ट्राध्यक्ष एर्दोगन की सरकार बार बार युरोपीय संघ को करा रही है| तुर्की की इस आक्रामक भूमिका के पीछे होनेवाली यह पृष्ठभूमि युरोपीय देशों की चिंताएँ बढ़ाती हुई दिखाई दे रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.