२४ फरवरी से शुरू होगी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प की भारत यात्रा

नई दिल्ली/वॉशिंग्टन – अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प २४ फरवरी के रोज भारत पहुंच रहे है| २४ और २५ फरवरी के दोन दिन वर भारत यात्रा पर रहेंगे, यह ऐलान अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष के अधिकृत निवासस्थान व्हाईट हाउस ने किया है| भारत और अमरिका के बीच धारणात्मक सहयोग राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प की इस भारत यात्रा से और भी मजबूत होगा, यह बात व्हाईट हाउस की माध्यम सचिव स्टेफनी ग्रीशम ने कही है| इस यात्रा का ऐलान होने के दौरान ही भारत ने अपनी नौसेना के लिए २४ अमरिकी हेलिकॉप्टर्स खरीद ने के सौदे को मंजुरी दी है| तभी अमरिका ने भी भारत को हवाई सुरक्षा यंत्रणा प्रदान करने का निर्णय करके इस यात्रा को कामयाब बनाने के लिए जरूरी माहौल बनाया दिख रहा है|

इससे पहले राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प की भारत यात्रा दो बार रद्द हुई थी| पर, अपने विदेश नीति में भारत को काफी अहम स्थान होने की बात राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने समय समय पर कही थी| अमरिका के नेता और लष्करी अफसर भी लगातार भारत के साथ सहयोग करना अमरिका के लिए सबसे अधिक अहम होने का दावा करते रहे है| इसी पृष्ठभूमि पर राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प की इस यात्रा को काफी बडी सामरिक और धारणात्मक अहमियत प्राप्त हुई है| इस वर्ष में ट्रम्प की यह दुसरी विदेश यात्रा है| इससे पहले ट्रम्प डाव्होस की वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम के लिए उपस्थित रहे थे|

राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प राजधानी नई दिल्ली और गुजरात जाएंगे, यह बात व्हाईट हाउस ने घोषित की है| इस दौरान भारत यात्रा की पृष्ठभूमि पर भारत का केंद्रीय मंत्रिमंडल जल्द ही एक अहम निर्णय करेगा, ऐसी खबरें प्राप्त हुई है| इसके अनुसार भारत अपनी नौसेना के लिए अमरिका से ‘सीहॉक’ हेलिकॉप्टर की खरीद करेगा| इसके अलावा लॉकहिड मार्टीन कंपनी से इन हेलिकॉप्टर्स की खरीद होगी| इसके लिए भारत २.६ अरब डॉलर्स प्रदान करेगा| वर्ष २००७ से भारत और अमरिका के रक्षा सहयोग में बढोतरी हुई है और अब यह सहयोग १७ अरब डॉलर्स तक बढ चुका है| अगले समय में यह सहयोग और भी बढने के संकेत प्राप्त हो रहे है| 

चीन जैसे प्रबल देश से प्राप्त हो रही चुनौतियों के बारे में सोचकर भारत अपने रक्षादलों को प्रगत करने के लिए गति दे रहा है| इसके लिए अमरिका भी भारत को सहायता प्रदान करने के लिए उत्सुक है और भारत का रक्षा बाजार अमरिका को आकर्षित कर रहा है| इस पृष्ठभूमि पर अमरिका ने भी हाल ही में एक अहम निर्णय किया| इसके अनुसार भारत को ‘इंटिग्रेटेड एअर डिफेन्स वेपन सिस्टीम’ (आयएडीडब्ल्यू एस) प्रदान करने का निर्णय अमरिका ने किया है| इसके लिए १.८६७ अरब डॉलर्स का व्यवहार होगा, यह भी कहा जा रहा है| साथ ही राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प की इस यात्रा में भारत और अमरिका के बीच व्यापारी समझौता होने की भी उम्मीद होने का दावा हो रहा है| पर, इसका ब्यौरा अभी दोनों देशों ने सार्वजनिक नही किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.