अमेरीका पर हमला करने के लिए चीन द्वारा वैमानिकों को प्रशिक्षण – अमेरीकी रक्षा मुख्यालय ‘पेंटॅगॉन’ का आरोप

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वॉशिंग्टन/बीजिंग – ‘विवादास्पद सागरी क्षेत्र का कब्जा लेने के लिए चीन अपनी सेना को तैयार कर रहा है| साथही अमेरीका पर हमले करने के लिए चीन अपने वैमानिकों को प्रशिक्षित कर रहा है’, ऐसा आरोप अमेरीका का रक्षा मुख्यालय पेंटॅगॉन ने अपने रिपोर्ट में किया| लेकिन पेंटॅगॉन का ये रिपोर्ट तुर्क पर आधारीत होने की आलोचना करते हुए चीन ने उसे ठूकरा दिया| इससे पहले ही अमेरीका और चीन में व्यापार युद्ध के कारण काफी तनाव निर्माण हो चूका है, जिसमें अब नई बात जूड गई है|

अमेरीका के पेंटॅगॉन ने वर्ष २०१७ में चीन की सैनिकी गतिविधियों पर आधारीत सालाना रिपोर्ट तैयार किया है| पेंटॅगॉन ने ये रिपोर्ट अमेरीकी कॉंग्रेस के सामने रखते हुए चीन द्वारा अमेरीका साथही अमेरीका के हितसंबंधों को खतरा होने की बात कही है| इसलिए पेंटॅगॉन ने पिछले कई वर्षों से चली आ रही चीन की सैनिकी गतिविधियों का दाखिला दिया| पेंटॅगॉन के रिपोर्ट में आरोप किया गया है कि, ‘बिते तीन वर्षों में चीन के ‘पिपल्स लिबरेशन आर्मी’ने समुद्री क्षेत्र पर बॉम्बर विमानों की गश्ती बढ़ाई है| चीन के बॉम्बर विमानों की ये गश्ती विवादास्पद समुद्री क्षेत्र में चिंता बढ़ाने वाली घटना है| इस समुद्री क्षेत्र का कब्जा करने के लिए साथही अमेरीका और अमेरीका के दोस्त देशों पर हमला चढ़ाने के लिए चीन अपने बॉम्बर विमानों को प्रशिक्षण दे रहा है|’

पेंटॅगॉन, आरोप, अप्राकृति द्वीपसमुह, South CHina Sea, सैनिकीकरण, अमेरीका, चीन, व्यापार युद्ध

‘साऊथ चायना सी’ में चीन की गतिविधियों पर पेंटॅगॉन ने इससे पहले भी आलोचना की थी| साथही इस क्षेत्र में अप्राकृति द्वीपसमुहों का निर्माण करते हुए चीन ने इन द्वीपसमुहों का किया सैनिकीकरण अंतर्राष्ट्रीय समुद्री यातायात की सुरक्षा के लिए खतरा होने का आरोप किया था| लेकिन इस वर्ष की रिपोर्ट में अमेरीका के रक्षा मंत्रालय ने चीन अपने बॉम्बर विमानों पर एटम बम लैस कर रहा है, ऐसा कहा है| ‘साऊथ चायना सी’ की गश्ती के लिए एटम बस से लैस विमानों को तैनात करते हुए चीन ने अपने विरोधकों को चेतावनी दी, ऐसा दावा पेंटॅगॉन ने अपने रिपोर्ट में किया| इसके अलावा चीन ‘साऊथ चायना सी’ के क्षेत्र में तैरता परमाणू ऊर्जा प्रकल्प निर्माण करने की तैयारी में है, ऐसा कहा|
अब तक अपनी सैनिकी सुसज्जता पर जोर करने वाले चीन ने पिछले कई वर्षों से नौसेना की सज्जता को बढ़ाने के लिए कोशिशे शुरू की है| चीन की नौसेना को प्रगत करने की राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग ने घोषणा की थी| साथही ‘साऊथ चायना सी’ में मानव निर्मित द्वीपों के सैनिकीकरणा का भी समर्थन किया था| अमेरीका के रक्षा मुख्यालय ने अपनी रिपोर्ट में इस पर भी प्रकाश डाला| लेकिन पेंटॅगॉन का ये रिपोर्ट चीन को मंजूर नही| पेंटॅगॉन के रिपोर्ट पर चीन के रक्षा मंत्रालय साथही सरकारी मुखपत्र ने आलोचना की है|

चीन के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि, पेंटॅगॉन का रिपोर्ट सिर्फ संभावना, तर्क पर आधारीत है, जहॉं अमेरीका के पास इन आरोपों का समर्थन करने वाले सबूत नहीं है| चीन के बॉम्बर विमान या वैमानिकों को अमेरीका पर हमले करने के लिए किी प्रकार का प्रशिक्षण नहीं दिया जाता, ऐसा चीन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है| साथही चीन अपनी सेना का अद्ययावतीकरण स्वसुरक्षा के लिए कर रहा है, ऐसा कहते हुए चीन से किसी देश को खतरा नहीं ऐसा दावा चीन ने किया|

दौरान, ‘साऊथ चायना सी’, व्यापार युद्ध साथही तैवान के मसले पर अमेरीका और चीन में तनाव निर्माण हुआ है| व्यापार युद्ध पर चर्चा करने के लिए चीन के प्रतिनिधी जल्द ही अमेरीका का दौरा करने वाले थे| लेकिन उसके पहले पेंटॅगॉन ने यह रिपोर्ट जारी कर चीन को धमकाया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.