भारत और चीन के बीच व्यापार युद्ध भड़केगा- चीन के सरकारी दैनिक का इशारा

बीजिंग/नई दिल्ली: डोकलाम में भारत और चीन की सेना आमने सामने खड़ी है, ऐसी स्थिति में चीन के सरकारी माध्यमों का भारत द्वेष उभर आया है। भारत को युद्ध की धमकियां देने वाले ‘ग्लोबल टाईम्स’ ने अब भारत और चीन के बीच व्यापार युद्ध भड़केगा और उसके भारत को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे, ऐसा इशारा दिया है। दोनों देशों में वर्तमान में ७० अरब डॉलर्स का व्यापार होता है और इसमें चीन को ४६ अरब डॉलर्स का फायदा हो रहा है। इस वजह से भारत और चीन के बीच व्यापार युद्ध का नुकसान चीन को ही भुगतना पड सकता है। इसी कारण ग्लोबल टाईम्स ने दिया इशारा हास्यजनक है।

पिछले डेढ़ महीनों से अधिक काल से भारत और चीन के बीच, डोकलाम विवाद को लेकर तनाव बरक़रार है। इस विवाद को सुलझाने के लिए भारत ने पहले से ही चर्चा का ठोस रवैया अपनाया है और चीन को बार बार आवाहन भी किया है। लेकिन चीन ने भारत को धमकाना शुरू किया है और चीन के सरकारी मुखपत्र दैनिकों ने एक के बाद एक धमकियां देने का सत्र शुरू किया है। चीनी दैनिकों के इस धमकियों के बावजूद भारत की भूमिका में बदलाव नहीं आया है, उल्टा भारत ने राजनितिक और अन्य रास्तों से चीन पर दबाव बढ़ाना शुरू किया है।

इसी कोशिश के एक हिस्से के तौर पर भारत ने पिछले हफ्ते चीन से आयात किए जाने वाले ९३ उत्पादों पर ‘एंटी डंपिंग ड्यूटी’ लगाने का निर्णय लिया है। भारत ने चीनी आयात के खिलाफ की हुई यह कार्रवाई चीन को बहुत ही तीखी लगी है। इसके बाद ग्लोबल टाईम्स ने दोनों देशों में व्यापार युद्ध भड़केगा, ऐसा इशारा दिया है। अगर भारत ने चीन के खिलाफ व्यापारी युद्ध छेड़ा तो चीन के हितसंबंधों को धक्का लगेगा। लेकिन उसपर चीन से प्रतिक्रिया आएगी और उसके परिणाम भारत को भुगतने पड़ेंगे, ऐसा चीन के दैनिकों ने इशारा दिया है। चीन भारत में निवेश रोकने के साथ ही व्यापारी सहयोग रोकने का निर्णय लेकर भारत को झटका दे सकता है, ऐसी धमकी ग्लोबल टाईम्स ने दी है।

चीनी कंपनियों ने भारत में निवेश करते समय इस खतरे के बारे में सोचना चाहिए, ऐसी सलाह भी ग्लोबल टाईम्स ने दी है। और एक चीनी सरकारी दैनिक ‘चाइना डेली’ ने भी ऐसी ही धमकी दी है। भारत चीनी उत्पादों पर बहिष्कार डालने की बेवकूफी न करे। यह बात भारत पर ही उलट सकती है, ऐसा चाइना डेली ने कहा है। चीन के उत्पादों पर बहिष्कार का झटका भारतीय अर्थव्यवस्था को बैठेगा, ऐसा चाइना डेली का कहना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.