व्हेनेजुएला में मदुरो प्रशासन खत्म करने का समय आया है – अमरिका के उपराष्ट्राध्यक्ष माइक पेन्स

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरकैराकस/वॉशिंगटन – अब समझौते का समय निकल गया है और कार्रवाई करने का समय आया है| व्हेनेजुएला में मदुरो इनके हुकुमशाही प्रशासन का अंत होना चाहिए, ऐसे शब्दों में अमरिका के उपराष्ट्राध्यक्ष माइक पेन्स ने व्हेनेजुएला में प्रशासन पलटने के लिए आवाहन किया है| पिछले कुछ दिनों में व्हेनेजुएला में राजनैतिक गतिविधियों को गति मिल रही है और देश के इराक में स्थित राजदूत जोनाथन रामिरेज ने अंतरिम राष्ट्राध्यक्ष जुआन गैदो को समर्थन देने की घोषणा की है| तथा देश में एयरफोर्स जनरल यानेझ ने मदुरो के इस्तीफे की मांग की है और व्हेनेजुएला के रक्षा दल जनता के समर्थन में खड़े रहेंगे ऐसे संकेत दिए हैं|

पिछले कुछ दिनों में अमरिका के साथ अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने व्हेनेजुएला के मदुरो प्रशासन पर दबाव बनाना शुरू किया है| अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने मदुरो का प्रशासन उठाने के लिए अमरिका का पूर्णरूप से समर्थन होगा, ऐसा घोषित किया है और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने भी व्हेनेजुएला पर कार्रवाई के संकेत दिए हैं| इस पृष्ठभूमि पर उप-राष्ट्राध्यक्ष पेन्सने अमरिका में रहने वाले व्हेनेजुएला के शरणार्थियों को भेंट देकर उन्हें मदुरो इनके विरोध में संघर्ष अधिक तीव्र करने का निवेदन किया है| साथ ही मदुरो इनके विरोध में संघर्ष में अमरिका व्हेनेजुएला की जनता के समर्थन में हमेशा खड़ी रहेगी ऐसी गवाही भी दी है|

अमरिका दबाव बढ़ा रही है, उसी समय यूरोपीय देशों ने भी मदुरो इनके विरोध में आक्रामक कदम उठाने शुरू किए हैं| यूरोप के संसद में मदुरो का प्रशासन मंजूर करके नए अंतरिम राष्ट्राध्यक्ष जुआन गैदो को समर्थन देने वाला प्रस्ताव मंजूर किया है| यूरोप में ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रान्स जैसे देशों ने भी गैदो को समर्थन देने की घोषणा करते हुए व्हेनेजुएला में चुनाव लिए जाएं ऐसी मांग की है|

इस दौरान व्हेनेजुएला में भी राजनैतिक गतिविधियों की गति बढ़ रही है और शनिवार को राजधानी कैराकस में मदुरो एवं जुआन गैदो इनके समर्थकों ने एक दूसरों के विरोध में भव्य मोर्चा का आयोजन किया था| उस समय मदुरो ने देश के भूतपूर्व एवं दिवंगत राष्ट्राध्यक्ष ह्यूगो चावेझ का उल्लेख करके उन्होंने शुरू किआ संघर्ष आगे चलकर शुरू रहेगा, ऐसा दावा किया है| उस समय विरोधकों से चर्चा करने की तैयारी होने की बात कहकर इस वर्ष संसद के अवधि से पहले चुनाव लेने के लिए हम तैयार होने की बात घोषित की है| मदुरो इनके इस प्रस्ताव के पीछे प्रतिदिन घटनेवाला समर्थन यह मुख्य कारण होने की बात मानी जा रही है|

पिछले महीने में व्हेनेजुएला के अमरिका में नियुक्त लष्करी दूत कर्नल जोस लुइस सिल्वा ने मदुरो प्रशासन से इंकार करके जुआन गैदो को समर्थन देने की घोषणा की थी| उसके बाद शनिवार को व्हेनेजुएला के इराक में स्थित राजदूत जोनाथन वेलास्को रामिरेज ने मदुरो इनके प्रशासन का साथ छोड़ने की घोषणा की है| उस समय प्रसिद्ध किए एक वीडियो में उन्होंने व्हेनेजुएला के नए अंतरिम राष्ट्राध्यक्ष जुआन गैदो इनके नेतृत्व में नेशनल असेंबली यही कानूनन एवं घटनात्मक यंत्रणा होने का दावा किया है|

रामिरेज इनके बाद व्हेनेजुएला के रक्षा दल के वरिष्ठ अधिकारी जनरल फ्रांसिस्को यानेझ ने भी मदुरो इनके हुकुमशाही प्रशासन से इनकार करने की बात घोषित की है| देश के एयरफोर्स कमांड के वरिष्ठ अधिकारी होने वाले जनरल यानेझ ने मदुरो इनका साथ छोड़ने के बारे में लिया निर्णय खलबली फैलाने वाला है| मदुरो इन्होंने सत्ता के सूत्र स्वीकारने के बाद उन्होंने देश के लष्कर का पूर्ण समर्थन होने के दावे किए थे| पर जनरल यानेझ की बगावत से इन दावों पर सवाल निर्माण हुआ है और आनेवाले समय में लष्कर के वरिष्ठ अधिकारी एवं टुकड़िया बगावत करेंगे ऐसे संकेत मिल रहे हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.