‘कोरोना व्हायरस’ जागतिक महामारी होने का खतरा – फ्रेंच स्वास्थ्यमंत्री की चेतावनी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरपैरिस/बीजिंग: चीन से फैलना शुरू हुई ‘कोरोना व्हायरस’ की बिमारी पुरी दुनिया में फैल सकती है और यह जागतिक महामारी होने की संभावना है, ऐसा इशारा फ्रान्स के स्वास्थ्यमंत्री ऑलिव्हर वेरन ने दिया है| यह इशारा यानी मात्र अंदाजा नही है, बल्कि यकिनन बडा खतरा होने का इशारा वेरन ने दिया| कुछ दिन पहले ही हॉंगकॉंग स्थित विशेषज्ञों ने दुनिया की ६० प्रतिशत जनता को ‘कोरोना व्हायरस’ से खतरा होने की चिंता जताकर सनसनी फैलाई थी|

चीन समेत २५ से भी अधिक देशों में ‘कोरोना व्हायरस’ फैल चुका है और इस महामारी ने अबतक ७३ हजार से भी अधिक लोगों को चपेट में लिया है| इस बिमारी के कारण मरनेवालों की संख्या भी दो हजार के करीब है| चीन समेत दुनिया के प्रमुख देश एवं जागतिक स्वास्थ्य संगठन एवं अलग अलग यंत्रणा इस महामारी को नियंत्रण में लाने की कोशिश कर रहे है| पर, अभी यह कोशिश सफल नही हुई है और हररोज ‘कोरोना व्हायरस’ से संबंधित नई जानकारी और इशारे सामने आ रहे है|

फ्रान्स में कुछ दिन पहले ही ‘कोरोना व्हायरस’ के कारण एक की मृत्यु हुई थी| यह मरिज ८० वर्षीय चीनी पर्यटक था और कुछ दिन पहले ही फ्रान्स पहुंचा था| यूरोप के आठ देशों में ‘कोरोना व्हायरस’ के ४० से भी अधिक मरीज देखें गए है और फ्रान्स में भी इसके १२ मरिजों पर इलाज हो रहे है|

इसी पृष्ठबूमि पर फ्रेंच स्वास्थ्यमंत्री ने देश की यंत्रणा इस महामारी को रोकने के लिए सक्षम होने का दावा करते समय यह बिमारी जागतिक स्तर का खतरा साबित हो सकती है, यह इशारा भी दिया| कुछ दिन पहले फ्रान्स के वित्तमंत्री ने ‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी के कारण जागतिक विकास दर में करीबन एक प्रतिशत गिरावट देखी जाएगी, यह दावा किया था|

फ्रान्स के मंत्री ने किए इस दावे से पूर्व ब्रिटेन, अमरिका एवं हॉंगकॉंग स्थित विशेषज्ञों ने भी ‘कोरोना व्हायरस’ की बिमारी को लेकर चेतावनी दी थी| चीन में इस महामारी के बारे में डर व्यक्त करनेवाले डाक्टर की मौत हुई है और इससे काफी विवाद बना है| इसके बाद इस महामारी की जानकारी रखनेवाले दो पत्रकारों का मुद्दा भी चीन के शासकों के लिए मुश्किलों से भरा साबित हुआ है|

इसी बीच ‘कोरोना व्हायरस’ की बिमारी की शुरूआत हुए वुहान शहर के प्रमुख वुशैंग अस्पताल के संचालक डाक्टर लिउ झिमिंग की भी मौत हुई है| डाक्टर झिमिंग ने पिछले महीने से इस बिमारी के चपेट में होने के संकेत प्राप्त हुए थे| पर, फिर भी वह मास्क लगाकर काम कर रहे थे| पर, पिछले हफ्ते में उन्हें इलाज के लिए दाखिल किया गया|

मंगलवार के दिन उनकी मौत होने की जानकारी स्थानिय अफसरों ने दी है| डाक्टर झिमिंग की मृत्यु से ‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी से जान से गए डाक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों की संख्या सात हुई है| चीन में लगभग १,७०० डाक्टर और कर्मचारियों को ‘कोरोना व्हायरस’ ने चपेट में लिया है, यह कहा जा रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.