भारत से प्राप्त हुई सहायता के लिए धन्यवाद – श्रीलंका के सेनाप्रमुख जनरल शवेंद्र सिल्वा

कोलंबो/नई दिल्ली – श्रीलंका के पूर्वी तटीय क्षेत्र पर ऑईल टैंकर में लगी आग बुझाने के लिए भारतीय नौसेना ने की हुई सहायता के लिए श्रीलंका ने भारत के प्रति आभार प्रकट किया। हमें भारत से सहायता प्राप्त हो रही है और इसके प्रति हम बहुत आभारी हैं, यह बात श्रीलंका के सेनाप्रमुख लेफ्टनंट जनरल शवेंद्र सिल्वा ने कही है। कुवैत से इंधन भरकर भारत जा रहे ‘न्यू डायमंड’ नामक टैंकर में श्रीलंका के तटीय क्षेत्र के करीबी क्षेत्र में आग लग गई थी। इस टैंकर पर मौजूद २२ कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है और इस दौरान एक की मृत्यु हो गई।

Indian-navy-sri-lankaइंडियन ऑईल का ‘न्यू डायमंड’ टैंकर कुवेत से इंधन भरकर भारत पहुँच रहा था। इस टैंकर में २.७० लाख मेट्रिक टन इंधन भरा था। गुरूवार के दिन यह टैंकर श्रीलंका के संगमनकंदा के करीब था तभी इसके इंजन रूम में आग लग गई। इस दुर्घटना की जानकारी प्राप्त होते ही श्रीलंकन नौसेना आग बुझाने के लिए आगे बढी थी। लेकिन इस आग का स्वरूप नियंत्रण के बाहर होने की बात ध्यान में आते ही श्रीलंका ने भारत से सहायता की माँग की थी।

इसके बाद भारतीय नौसेना ने तुरंत अपनी विध्वंसक आयएनएस सह्याद्री आग बुझाने हेतु श्रीलंकन नौसेना की सहायता के लिए रवाना की थी। साथ ही भारतीय तटरक्षक बल की ‘आयसीजीशौर्य’, ‘सारंग’ और ‘समुद्र पहरेदार’ यह तीन जहाज़ और एक डॉर्निअर एअरक्राफ्ट भी इस राहत कार्य के लिए भेजे गए थे, यह जानकारी तटरक्षक बल ने साझा की।

गुरूवार के दिन भड़की आग को शुक्रवार के दिन बुझाने में कामयाबी प्राप्त हुई। इस जहाज़ के २२ कर्मीयों को बचाया गया है और एक की मृत्यु हो गई। इस जहाज़ से अभी इंधन का रिसाव शुरू नहीं हुआ है, यह बात श्रीलंकन नौसेना ने स्पष्ट की। भारतीय नौसेना के साथ ही श्रीलंका के बंदरगाह में मौजूद रशियन जहाज़ ने भी यह आग बुझाने के लिए सहायता की थी, यह जानकारी श्रीलंका ने साझा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.