जम्मू कश्मीर की सीमा पर तनाव बढ़ा; पाकिस्तान की गोलीबारी में ५ नागरिक ढेर

२३ जख्मी सीमाभाग से ७६००० लोगों को सुरक्षित जगह स्थानांतरित किया गया

अरनिया – जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा और नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान से गोलीबारी और मोटर्स के तीव्र हमले शुरू हुए जिनमे  बुधवार को इन हमलों में ५ लोग ढेर हुए हैं तथा २३ लोग जख्मी हुए हैं। पाकिस्तान की इस गोलीबारी को भारत से जोरदार प्रत्युत्तर दिया जा रहा है। भारत के प्रतिहमले में पाकिस्तान का बहुत बड़ा नुकसान होने का वृत्त है। पाकिस्तान से लगातार शुरू इस गोलीबारी की वजह से सीमा पर युद्धजन्य परिस्थिति निर्माण हुई है और लगभग ७६००० नागरिकों को सुरक्षित जगह स्थानांतरित किया गया है।

पाकिस्तान की गोलीबारी

रविवार को भारत ने प्रत्युत्तर में किए हमले के बाद पाकिस्तान ने ‘बीएसएफ’के सामने घुटने टेके थे। फोन कर ‘बीएसएफ’ को गोलीबारी रोकने की विनती की थी। पर सोमवार को फिर पाकिस्तान से गोलीबारी शुरू हुई पाकिस्तानी लष्कर जानबूझकर सीमा के गांव को लक्ष्य कर रहा है। पाकिस्तान से बड़ी तादाद में गोलीबारी और मोटर्स दागे जा रहे हैं। पाकिस्तान से तोफ के हमले शुरू होने का वृत्त है। वर्ष १९७१ के युद्ध में भी सीमा पर गांव पर इतने बड़े तादाद में गोलीबारी और मोटर्स हमले नहीं हुए थे, ऐसा गांव वालों ने कहा है।

इस गोलीबारी में अब तक ५ लोग ढेर हुए हैं और जख्मियों की संख्या २३ पर गई है। इसकी वजह से सीमा पर होनेवाले गांव के नागरिक अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगह जा रहे हैं। शुरुआत में इन गावों के कई परिवारों ने घर न छोड़ने का निर्णय लिया था। पर पिछले २ दिनों से पाकिस्तान से गोलीबारी की तीव्रता बढ़ती जा रही है। उसके बाद इन गाववालों ने सुरक्षित जगह आश्रय लेने का निर्णय लिया है। मोटर्स के हमलों में कई घरों का और खेतों का नुकसान हुआ है।

अरनिया और आर. एस. पुरा सेक्टर में गोलीबारी की तीव्रता बढ़ी है। इसकी वजह से इस भाग से घर छोड़कर सुरक्षित जगह आश्रय लेने वालों की संख्या अधिक है। सीमा पर १०० से अधिक गांव रिक्त हुए हैं। केवल गांव में अपने गाय-भैंस और घर के देखभाल के लिए सिर्फ कुछ लोग रुके हैं।

सीमा पर गांव में बड़ी तादाद में बचाव कार्य शुरू है। अधिकतम गांवों के नागरिक अपने रिश्तेदारों के पास या मदद शिविर में स्थानांतरित हुए हैं। अब तक ७६००० नागरिकों ने सीमा भाग से स्थानांतरण किया ऐसी जानकारी जम्मू के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अरुण मन्हास ने दी है।

गांववाले ही नहीं तो गाय-भैंस को भी सुरक्षित जगह स्थानांतरित किया जा रहा है। पाकिस्तान के मोटर्स के हमले के अंतर से दूर सुरक्षित जगह मदद शिविर निर्माण किए गए हैं, ऐसा मन्हास ने कहा है।

दौरान भारत ने प्रत्युत्तर में किए गोलीबारी में पाकिस्तान का बड़ा नुकसान हुआ है। पाकिस्तान के कई बंकर्स और चौकियां तबाह हुई है, तथा कई सैनिक भी मारे गए हैं। पर इस बारे में पाकिस्तान ने उजागर तौर पर बात नहीं की है। भारत के प्रति हमले में पाकिस्तान के ११ लोग ढ़ेर होने का वृत्त है। मंगलवार को पाकिस्तान के २ जवान ढेर हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.