आठ दिन के बाद भी दार्जिलिंग में तनाव बरकरार

दार्जिलिंग, दि. १९: स्वतंत्र गोरखालॅण्ड राज्य की माँग के लिए दार्जिलिंग में जारी प्रदर्शन और अधिक सुलगते दिखाई दे रहे हैं| हालात पर काबू पाने के लिए पश्‍चिम बंगाल सरकार की ओर से विभिन्न उपाययोजनाओं पर अमल किया जा रहा है| इसके अनुसार, दार्जिलिंग शहर में इंटरनेट सेवा खंडित करने का फैसला किया गया है| लेकिन अभी तक यहाँ के हालात काबू में नहीं आये हैं| इस प्रदर्शन में हमें चाहे अपनी जान गँवानी पडी, तो भी चलेगा, लेकिन जबतक गोरखालॅण्ड राज्य नहीं मिलता, तब तक हम पीछे नहीं हटेंगे, ऐसा यहाँ के प्रदर्शनकारी कह रहे हैं|

शनिवार को दार्जिलिंग में हुए हिंसाचार में चार लोगों की मौत हुई है| इसमें तीन प्रदर्शनकारी और सुरक्षा दल का एक जवान शामिल है| मौत हुए प्रदर्शनकारियों की अंतिम यात्रा निकालकर प्रदर्शनकारियों ने दार्जिलिंग के हालात अधिक तनावपूर्ण किये हैं| सोमवार को भी जगह जगह पर बड़े पेमाने पर प्रदर्शन और आगजनी शुरू होने की खबर सामने आ रही है| पश्‍चिम बंगाल सरकार के खिलाफ यहाँ का जनमत गया होकर, अपनी माँग जब तक नहीं पूरी की जाती, तब तक ये प्रदर्शन स्थगित नहीं किये जायेंगे, ऐसा दावा प्रदर्शनकारियों की ओर से किया जा रहा है| इस समस्या का हल निकालने के लिए पश्‍चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बॅनर्जी ने सभी पक्षों की सभा का आयोजन किया है|

२२ जून को सिलीगुडी में आयोजित की गयी इस सर्वपक्षीय सभा में राजनीतिक पार्टियों के साथ प्रदर्शनकारियों को भी शामिल किया जायेगा| इस पृष्ठभूमि पर, पश्‍चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने, ‘हिंसा से किसी भी समस्या का हल नहीं निकलेगा’, यह कहते हुए, ‘समस्या का हल निकालने के लिए चर्चा का मार्ग अपनाना चाहिए’ ऐसा आवाहन जनता से किया है| पर्यटकों के लिए विख्यात दार्जिलिंग शहर में पिछले आठ दिनों से हिंसा जारी है| इस वजह से यहाँ पर बडी संख्या में पर्यटक अटके हैं| पर्यटक खुद की जिम्मेदारी पर यहा पर रुकें, ऐसा कहते हुए प्रदर्शनकारियों ने पर्यटकों की चिंता बढाई है|

दार्जिलिंग के हालात पर केंद्र सरकार की कड़ी नजर है, ऐसा केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा था| साथ ही, हिंसा से किसी भी समस्या का हल नहीं निकलेगा, ऐसा कहते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने जनता को शांति बनाये रखने का आवाहन किया था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.