जम्मू-कश्मीर में हुई मुठभेड़ में दस आतंकवादी ढ़ेर; हंडवारा में एक जवान शहीद

श्रीनगर, दि. २० (वृत्तसंस्था) – उरी में सेना के मुख्यालय पर किये गये क़ायर आतंकी हमले के ज़ख़्म अभी भरे नहीं कि तभी पाकिस्तान ने भारत को फिर एक बार उक़साया है| जम्मू-कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियो ने घुसपै़ंठ करने के प्रयास शुरू किये हैं| इनमें से दस घुसपैंठी आतंकवादियों को भारतीय सेना के जवानों ने मार गिराया|

jammun-kashmir- भारतीय सेना

साथ ही, उरी सेक्टर में ही नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी करनेवाली पाकिस्तानी सेना को भारतीय सेना द्वारा मुँहतोड़ जवाब दिया गया| आतंकवादी घुसपैंठ कर सकें, इसीलिए पाकिस्तानी सेना द्वारा यह गोलाबारी की गयी, ऐसा कहा जाता है| अभी भी नियंत्रण रेखा पर दो जगहों पर मुठभेड़ शुरू है ऐसा कहा जाता है| इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद हुआ होने की खबर है|

उरी में आतंकवादी हमले के बाद पूरे देशभर में से तिख़ी प्रतिक्रियाएँ आ रही हैं, लेकिन पाकिस्तान की सेना आतंकवादियों की भारत में घुसपैठ कराने की कोशिश में लगी है| जम्मू-कश्मीर में कई आतंकवादियों को घुसाकर बड़े हमले करने की साज़िश, मंगलवार को सुरक्षाकर्मियो की सतर्कता से नाक़ाम हो गयी| इन आतंकवादियो का, भारतीय सेना के साथ उरी के जंगल में घमासान संघर्ष हुआ| इसमें दस आतंकवादियों को मारने में सेना को क़ामयाबी मिली|

भारतीय सीमा में घुसपैंठ करके जंगल में भागने की कोशिश करनेवाले आतंकवादियों का पीछा करते हुए सेना के जवानों ने उन्हें मार गिराया| करीब १५ आतंकवादी उरी की नियंत्रण रेखा से घुसपैंठ करके अंदर आये थे, ऐसा कहा जाता है| आतंकवादियों के साथ यह मुठभेड़ अभी तक जारी है| बाकी पाँच आतंकवादी भाग न सकें, इसलिए पूरे इलाक़े को घेरा गया है|

आतंकवादियों के साथ यह मुठभेड़ शुरू थी कि तभी पाकिस्तान की सेना ने दोपहर के समय अचानक गोलाबारी शुरू की| पाकिस्तानी सेना द्वारा करीब आधा घंटे तक जारी रही यह गोलाबारी, आतंकवादी आसानी से घुसपैंठ कर सकें इसलिए चल रही थी, ऐसा दिखायी दे रहा है| उरी के साथ साथ नौगाँव की नियंत्रण रेखा पर भी घुसपैंठ की कोशिश ध्वस्त कर दी गयी| यहाँ पर ज़ोरदार मुठभेड़ शुरू है और इसके बारे में अधिक जानकारी अभी तक नहीं दी गई है|

साथ ही, सोमवार को हिंडवाड़ा में पुलिस चौकी पर आतंकवादियों ने हमला किया था| इस पुलिस चौकी पर हमला करनेवाले पाँच आंतकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू है| इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हुआ है, ऐसा कहा जाता है|

रविवार को उरी में हुए हमले के बाद उरी सेक्टर समेत पूरे जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर सुरक्षाकर्मियों ने जाँचमुहिम हाथ में ली है| साथ ही, नियंत्रण रेखापर गश्ती बढ़ा दी गई है| उत्तर कश्मीर में ख़ास मुहिम हात में लेने की खबर है|

इसी दौरान, ‘राष्ट्रीय जाँच संस्था’ (एनआयए) ने उरी हमले के संदर्भ में ‘एफआयआर’ रजिस्टर की है| एनआयए के जाँच पथक ने लष्करी मुख्यालय का दौरा किया है| यहाँ पर ढ़ेर हुए आतंकवादियों के डीएनए के नमूने, साथ ही उनसे बरामद हुई पाकिस्तानी बनावट के निशान रहनेवाली कुछ सामग्री एनआयए ने क़ब्जे में ली है| इन आतंकवादियों के पास मिले ‘जीपीएस’ की जानकारी लेने के लिये अमरीका की सहायता ली जायेगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.