अमरीका के जोरदार हवाई हमलों के बाद तालिबान ने दी नतीजों की धमकी

us-air-attacks-threat-3काबुल – अमरीका ने अफ़गानिस्तान के कंदहार और हेल्मंड प्रांत में तालिबानीयों पर जोरदार हवाई हमले किए। इन हमलों ने तालिबान को बड़ा नुकसान पहुँचाया है। इस पर तालिबान ने प्रतिक्रिया दर्ज़ की है। इन हमलों के गंभीर नतीजे होंगे, ऐसी धमकी तालिबान ने अमरीका को दी है। इसका मतलब तालिबान पीछे हटने की तैयारी में जुटे अमरिकी सैनिकों पर हमले करेगी या नहीं, यह अभी तालिबान ने स्पष्ट नहीं किया है। लेकिन, इन हमलों का काफी बड़ा असर दिखाई दे रहा है और अफ़गानिस्तान में तालिबान की मनमानी होने नहीं देंगे, ऐसा स्पष्ट संदेश अमरीका ने इन हमलों के ज़रिये दिया गया है।

us-air-attacks-threat-1तालिबान ने अफ़गानिस्तान के स्पिन बोल्दाक में किए भीषण रक्तपात में १०० से अधिक लोग मारे गए। कुछ शव अभी तक स्पिन बोल्दाक की सड़कों पर पड़े होने का दावा किया जा रहा है। अफ़गानिस्तान के अंदरुनि मंत्रालय के प्रवक्ता मिरवाईज स्तानिकज़ई ने स्पिन बोल्दाक में तालिबान की क्रूरता के लिए पाकिस्तान को ज़िम्मेदार ठहराया है। ‘पाकिस्तान के पंजाब स्थित नेतृत्व के प्राप्त आदेशों पर ही तालिबान बेगुनाह अफ़गान लोगों का कत्लेआम कर रही है। इस वजह से शत्रु का असली चेहरा सामने आया है’, यह आरोप स्तानिकज़ई ने लगाया। साथ ही तालिबान ने अमरिकी सेना के लिए दुभाषी के पद पर काम करनेवाले अफ़गानियों का शिरच्छेद किया था। इन घटनाओं की वजह से तालिबान की दहशत बढ़ी और अफ़गानिस्तान की सरकार अधिक कमज़ोर होने का चित्र दिखाई देने लगा था। इसका अमरीका ने गंभीरता से संज्ञान लिया।

us-air-attacks-threat-2अमरीका के लड़ाकू विमानों ने कंदहार और हेल्मंड प्रांतों में जोरदार हवाई हमले किए। इससे तालिबान को काफी बड़ी जीवित हानी उठानी पड़ी है, यह दावा भी हो रहा है। ‘अफ़गान सेना की सहायता के लिए अमरीका ने इन हवाई हमलों को अंजाम दिया और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी’, यह बात अमरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटॅगॉन के प्रवक्ता जॉन किरबाय ने स्पष्ट की। लेकिन, इस कार्रवाई के लिए कौनसे विमान और हवाई अड्डे का इस्तेमाल किया गया, इन विमानों ने किस की हवाई सीमा से यात्रा की, इसका ब्यौरा साझा ना करने की बात किरबाय ने माध्यमों के सामने स्पष्ट की।

इन हवाई हमलों के ज़रिये अमरीका ने बीते वर्ष कतार में हुए समझौते का उल्लंघन किया है और इसके नतीजों के लिए अमरीका तैयार रहे, ऐसी धमकी तालिबान ने दी है। ‘शत्रु युद्ध शुरू करने पर ड़टा रहता है तो तालिबान भी बचाव की भूमिका में नहीं रहेगी’, ऐसा तालिबान के प्रवक्ता ज़बिहुल्ला मुजाहिद ने कहा है। इसकी वजह से अगले दिनों में तालिबान अफ़गानिस्तान में अधिक भीषण हमले करने की संभावना बढ़ी है।

अफ़गान सेना ने भी तालिबान के खिलाफ कार्रवाई तीव्र करने का बयान किया है। बीते चार दिनों में तालिबान के करीबन एक हज़ार आतंकियों का खात्मा करने का दावा अफ़गानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.