तालिबान का भारत से बैर नही – तालिबान के प्रवक्ता ने किया खुलासा

नई दिल्ली –  ‘तालिबान का भारत से बैर नही है| अफगानिस्तान के निर्माण में भारत बडा योगदान दे सकता है, यह एहसास तालिबान रखता है’, ऐसा तालिबान के प्रवक्ता ने कहा है| फिलहाल अमरिका और तालिबान की बातचीत शुरू है और इस बातचीत को लेकर भारत अमरिका को सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है| साथ ही अमरिकी सेना अफगानिस्तान से हटाने के मुद्दे पर भारत ने चिंता भी व्यक्त की है| इस पृष्ठभूमि पर तालिबान भारत से अपना बैर नही है, यह कहकर भारत को अपने पक्ष में करने की कोशिश करता दिख रहा है|

कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान के एक भारत विद्वेषी चरमपंथी विश्‍लेषक ने भारत जल्द ही पाकिस्तान पर हमला करेगा, यह दावा किया था| उस समय कोई भी देश पाकिस्तान के पक्ष में खडा नही होगा और पाकिस्तान का भरौसा होनेवाली अफगानिस्तान की तालिबान भी भारत के विरोध में नही जाएगी, ऐसा इस विश्‍लेषक ने कहा था| पिछले कुछ महीनों से तालिबान भारत संबंधी अपनी भूमिका में बदलाव होने के संकेत दे रही है| इस पृष्ठभूमि पर तालिबान के प्रवक्ता ने और एक बार भारत से अपना शत्रूत्व नही है, यह खुलासा किया है|

तालिबान का प्रवक्ता मोहम्मद सुलेह शहीन ने एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में, ‘हम भारत के विरोध में नही है| बल्कि अमरिकी सेना हटने के बाद अफगानिस्तान के निर्माण के लिए पडोसी देश होनेवाले भारत की हमें जरूरत रहेगी’, ऐसा शहीन ने कहा| साथ ही अमरिकी सेना हटने के बाद तालिबान भारत पर हमलें नही करेगी, यह दावा भी इस प्रवक्ता ने किया|

हाल ही में अफगान तालिबान ने ११ आतंकियों के बदले में अगवाह किए तीन भारतीय इंजिनिअर्स को रिहा किया है, यह खबर प्रसिद्ध हुई थी| इसे भारत सरकार से अभी समर्थन प्राप्त नही हुआ है| अफगानिस्तान के विकास के लिए भारत जैसे पडोसी देश की जरूरत होते हुए हम उसी देश में हमारें आतंकी क्यों भेजें?, यह सवाल इस प्रवक्ता ने किया| साथ ही शांतीचर्चा से मसलों का हल निकलेगा, यह विश्‍वास भी इस प्रवक्ता ने व्यक्त किया|

इस दौरान, भारत ने अफगानिस्तान की सरकार को दो ‘एमआई-२४ व्ही’ हेलिकॉप्टर्स प्रदान किए है| सोमवार के दिन यह हेलिकॉप्टर्स प्रदान करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन हुआ| इससे पहले मई महीने में भी भारत ने अफगानिस्तान को दो ‘एमआई-२४’ हेलिकॉप्टर्स भेंट दिए थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published.