अधिकारों की माँग करनेवालीं अफगानी महिलाओं पर तालिबान की कठोर कार्रवाई

अधिकारों की माँगकाबुल – तालिबान स्थापन कर रहे सरकार में महिलाओं को भी स्थान दें, ऐसी माँग अफगानिस्तान में ज़ोर पकड़ रही है। प्रदर्शन करके यह माँग करनेवालीं अफगानी महिला प्रदर्शनकारियों पर शनिवार को काबुल में तालिबान ने कठोर कार्रवाई की। इसमें एक महिला प्रदर्शनकारी जख्मी होने के बाद, इन प्रदर्शनों की तीव्रता बढ़ने की संभावना जताई जाती है। इसी बीच, महिलाओं के अधिकारों को लेकर अमरीका हमें ना नसीहत ना दें, ऐसी फटकर तालिबान ने लगाई है।

अधिकारों की माँगपिछले महीने में तालिबान ने अफगानिस्तान की संसद पर कब्ज़ा किया। उससे पहले इस संसद के २५० सदस्यों में ६८ महिला सदस्यों का भी समावेश था। अफगानिस्तान की सरकार तथा सुरक्षा यंत्रणा में भी महिलाओं का समावेश था। लेकिन तालिबान ने काबुल पर कब्ज़ा करने के बाद, महिलाओं को मूलभूत अधिकार मिलेंगे अथवा नहीं, इस पर शक जताया जा रहा है।

अपनी हुकूमत में महिलाओं के अधिकार अबाधित रहेंगे, ऐसा आश्वासन तालिबान के नेताओं ने दिया था। लेकिन तालिबान की सरकार में महिलाओं को स्थान मिलने की संभावना नहीं है। इसके विरोध में पिछले दो दिनों से, राजधानी काबुल में राष्ट्राध्यक्षीय निवास स्थान के सामने अफगानी महिलाएँ तालिबान के विरोध में प्रदर्शन कर रही हैं। तालिबान की सरकार में महिलाओं को भी स्थान मिलें, ऐसी मांग ये महिलाएँ कर रहीं हैं।

अधिकारों की माँगशनिवार को इन महिला प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए तालिबान के आतंकियों ने टियर गैस का इस्तेमाल किया। वहीं, तालिबान ने कुछ महिला कार्यकर्ताओं को मारधाड़ की होने की बात भी सामने आई है। नर्गिस सदात ये कार्यकर्ता तालिबान की कार्रवाई में जख्मी हुईं और उनके माथे को जबरदस्त मार लगी। महिला प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए तालिबान के आतंकवादियों ने हवा में गोलीबारी की, ऐसा अफगानी माध्यमों का कहना है।

इसी बीच, तालिबान ने पढ़ाई करनेवाली लड़कियाँ और महिलाओं के लिए नया ‘ड्रेस कोड’ घोषित किया है। इसके आगे लड़कियों और महिलाओं को पूरा शरीर ढकनेवाले कपड़े परिधान करके घर से बाहर निकलना पड़ेगा, ऐसा फरमान तालिबान ने जारी किया है। अमरीका ने तालिबान के इस फ़ैसले पर ऐतराज जताते हुए, लड़कियों और महिलाओं को हिजाब के बगैर पढ़ाई करने दो, ऐसी माँग की। इस बात को लेकर तालिबान पर दुनियाभर से नाराज़गी ज़ाहिर की जा रही है। तालिबान महिलाओं के अधिकारों को ना नकारें, ऐसी सूचना अमरीका ने भी की थी। लेकिन पश्चिमियों की संस्कृति हम पर थोपने की कोशिश ना करें, ऐसा तालिबान ने अमरीका को जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.