इस्राइल के ‘गोलान’ पर कब्जा करने के लिये सिरिया की तैयारी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

दमास्कस – ‘इस्राइल ने कब्जा किया हुआ गोलान का क्षेत्र सिरिया का अविभाज्य हिस्सा है और जल्द ही सिरिया इस गोलान क्षेत्र का भी कब्जा करेगा’, ऐसी घोषणा सिरिया के अस्साद सल्तनत ने की है| इस्राइल के नियंत्रण में रहे गोलान क्षेत्र में शुरू चुनाव पर एतराज जता कर सिरिया ने धमकाया है| इस्राइल के गोलान सीमा के समिप रशियन सेना की तैनाती है, इस कारण जोर और आत्मविश्‍वास बढने से सिरिया द्वारा इस्राइल को यह चेतावनी दी गई है, ऐसा प्रतित हो रहा है|

इस्राइल ने १९७६ में अरब देशों के साथ हुए संघर्ष के बाद इस गोलान क्षेत्र पर कब्जा किया था| इस क्षेत्र का आधा हिस्सा सिरिया की सरहद के भीतर है और सिरिया ने इस्राइल की इसी अतिक्रमण की आलोचना की थी| लेकिन संयुक्त राष्ट्रसंघने इस्राइय ने गोलान पर किए दावे को मान्यता देकर इस क्षेत्र मे शांतीसैनिक तैनात किये थे| गोलान के इसी क्षेत्र में दोन दिन पहले चुनाव हुआ है|

सिरिया के विदेश मंत्रालय ने इस्राइल के गोलान मे हुए इस चुनाव पर कडी आपत्ती जताई है| गोलान में गैरकानुनी चुनाव लेकर इस्राइल सिरिया के इस क्षेत्र पर अपनी व्यवस्था थोंप रहा रहै, ऐसा आरोप सिरिया के विदेश मंत्रालयने किया है| गोलान पहाडी पर अल्पसंख्यक रहा ‘ड्रूझ’ लोगों पर इस्राइल अत्याचार कर रहा है, ऐसे आरोप भी सिरिया कर रहा है| लेकिन, इस्राइल की यह कोशिष कामयाब हो नही सकती, ऐसा सिरियन सल्तनत ने कहा है|

गोलान पहाडी, सिरिया का प्रदेश है और इसमें बदल नही होगा| यह क्षेत्र दोबारा सिरियासे जोडने के लिये सिरिया की कोशिष हो रही है और जल्द ही इस क्षेत्र पर कब्जा करेंगे, ऐसा सिरिया के विदेश मंत्रालयने घोषित किया है| घुसपैठी इस्राइल अपने इस क्षेत्र से वापसी करे, ऐसा सिरिया के विदेश मंत्रालय ने सुचित किया है| इसी के साथ, संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा समिती गोलान पर इस्राइल ने किये कब्जे का निषेध करके इस क्षेत्र में शांति बने, इसके लिये कोशिष करे, ऐसी गुहार भी सिरियाने लगाई है|

सिरिया ने उकसाने के बाद गोलान पहाडी पर बसे ड्रूझ लोगों के गुट ने इस्राइल ने आयोजित किये चुनाव पर बहिष्कार किया था| इसके अलावा इन्होंने गोलान के रास्तों पर उतर के इस्राइल के विरोध मे घोषणा दे रहे थे| इस दौरान गोलान मे हुए शांती से चुनाव हुए है, ऐसा दावा इस्राइल कर रहा है|

इसके पहले भी सिरिया के अस्साद सल्तनत ने इस्राइल के गोलान पहाडी पर हमला करके यह क्षेत्र कब्जे में लेने की चेतावनी दी थी| इस के बाद इराण की सेना और हिजबुल्लाह के आतंकियों का इस्राइल के गोलान सरहद के समिप जमावडा हो रहा था| रशिया की ओर से यहा पर हुई इराण की तैनाती को समर्थन मिलने से इस्राइल ने सिरिया में हमले करने की धमकी दी थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.