‘सर्जिकल स्ट्राईक’ का अर्थव्यवस्था पर कोई नकारात्मक असर न होने का भारतीय उद्योग जगत का दावा

नवी दिल्ली, दि. २९ (पीटीआय) – आतंकवाद की आड़ में भारत के खिलाफ छिपी जंग खेलनेवाले पाकिस्तान को, भारतीय सेना ने ‘पीओके’ में घुसकर आतंकवादियों के अड्डों पर की कार्रवाई की वजह से तगड़ा झटका लगा है| इससे पहले पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ बारबार किये युद्धखोरी बयानों को देखते हुए, ‘पीओके’ में कार्रवाई की होने की घोषणा होने के बाद, भारतीय शेअर बाज़ार में बड़ी मात्रा में गिरावट हुई है| भारतीय शेअर बाज़ार की गिरावट के पीछे, भारत-पाकिस्तान के बीच के तनाव का भड़का उड़ने का डर जताया जा रहा है| लेकिन भारतीय सेना ने की सीधी कार्रवाई का यही सही समय है, ऐसा मत भारतीय उद्योग जगत ने व्यक्त किया है| इसी के साथ, इन हालातों में भारतीय अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर नहीं होगा, ऐसा विश्‍वास भी भारतीय उद्योगजगत ने जताया है| साथ ही, आर्थिक स्थिरता के लिए ख़तरा बनें आतंकवादियों के खिलाफ की गई ठोस कारवाई आर्थिक विकास के लिए मददगार साबित होगी, ऐसा विश्‍वास अर्थमंत्रालय ने जताया है|

इससे पहले भारतीय सेना ने, ईशान्य भारत में घातपात करनेवाले आतंकी संगठन के स्थानों पर सीधे म्यानमार में घुसकर कार्रवाई की थी| इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने भारत को, पाकिस्तान के अड्डों पर ऐसी कारवाई करने की हिमाकत ना करे, नहीं तो मुँहतोड़ जवाब देने की धमकी दी थी| इसी के साथ, भारतीय सेना ने यदि हमला किया, तो भारत के खिलाफ़ परमाणु हमला करने की धमकी पाकिस्तान की ओर से दी जा रही थी| इस पृष्ठभूमि पर, भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्ज़ेवाले कश्मीर (पीओके) में ७ आतंकी अड्डों पर की सीधी कारवाई, भारत-पाकिस्तान में जंग का कारण बनेगी, इस आशंका को देखते हुए भारतीय शेअर बाजार में गिरावट हुई|

इस गिरावट में मुंबई शेअर बाजार ४६५.२८ अंक की गिरावट के साथ २७,८२७.५३ अंक पर बंद हुआ| वहीं, नॅशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) दिन भर में ८,५५८.२५ के नीचांक को छूते हुए, आखिर में थोड़ा सँभलकर, कुल १५३.९० अंक की गिरावट दर्ज करते हुए ८,५९१.२५ अंक पर बंद हुआ| इसी दौरान भारतीय रुपया डॉलर की तुलना में ४९ पैसे लुढकने की वजह से शेअर बाजार में और गिरावट हुई|

इन हालातों में, भारतीय उद्योग जगत भारतीय भांडवली बाजार के निवेशकों को विश्‍वास दिलाने के लिए आगे आया है| भारतीय सेना ने की कार्रवाई को, भारतीय उद्योग जगत ने संपूर्ण सहयोग और समर्थन दिया है|

Kiran D.S.-Rawat पाकिस्तान के साथ, संयम रखते हुए, चर्चा के जरिए आतंकवाद के मसले का हल ढूँढ़ने के लिए प्रयास किए| चर्चा के प्रयास विफल होने के कारण ही यह सीधी कारवाई करने की नौबत आई है, ऐसा ‘बायोकॉन’ की अध्यक्षा किरण मुझुमदार-शॉ ने कहा|

तभी, ‘महिंद्रा’ समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने, उरी हमले का ठोस प्रत्युत्तर देने की भारतीय सेना की क्षमता पर अपना विश्‍वास है, इस बात को दोहराया| साथ ही, भांडवली बाजार में आज जो अस्थिरता दिखाई दे रही है, वह अस्थायी है, ऐसा कहते हुए, इन हालातों का, भारतीय अर्थव्यवस्था पर और भारत के व्यापार पर विपरित असर होने के आसार नहीं है, ऐसा मत ‘पीएचडी चेंबर ऑफ कॉमर्स अँड इंडस्ट्रिज’ के अध्यक्ष महेश गुप्ता ने दर्ज़ किया| पाकिस्तान के साथ फिलहाल जो संघर्ष जारी है, उससे होनेवाले परिणामों को मात देने के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था सक्षम है, ऐसा विश्‍वास भारतीय उद्योजकों के ‘एसोचेम’ संगठन के सेक्रेटरी जनरल डी.एस.रावत ने जताया है| भारतीय निर्यातदारों के ‘एफआयईओ’ संगठन के प्रमुख अजय सहाय ने, भारत-पाकिस्तान संघर्ष का भारतीय अर्थव्यवस्था पर विपरित असर होने की आशंका को खारिज किया है| लेकिन, भारतीय उद्योग क्षेत्र की ‘फिक्की’ और ‘सीआयआय’ संगठन ने, भारत-पाकिस्तान के संबंधों में फिलहाल आये तनाव के संभाव्य असर पर मतप्रदर्शन नहीं किया है|

 भारतीयपाकिस्तान के कब्जेवाले कश्मीर (पीओके) में भारतीय सेना ने की आतंकी कार्रवाई की वजह से भारतीय अर्थव्यस्था के उपर निवेशकों का भरोसा बढनेवाला है, ऐसा विश्‍वास केंद्रीय अर्थमंत्रालय ने जताया है| आतंकी हमलें और भारत-पाकिस्तान संबंधों में आये तनाव की वजह से विदेशी निवेशक भारत में निवेश करने से कतराऐेंगे, ऐसा विश्‍वास पाकिस्तान जता रहा था| आतंकवाद से भारत की स्थिरता को धक्का लगेगा और भारत की अर्थव्यवस्था की गति धीमी होगी, ऐसा अंदाज़ा लगाया जा रहा था| लेकिन इस आशंका को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान में, भारत के खिलाफ़ के आतंकवादी कारनामों को और भी सहायता करने के प्रयास किए जा रहे थे| लेकिन भारत ने ‘पीओके’ में आतंकवादियों के खिलाफ की इस कार्रवाई की वजह से, ‘भारत किसी भी हालात में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए समर्थ है’ ऐसा संदेश निवेशकों को मिला है| इस कारवाई की वजह से भारत में निवेश बढ सकता है, ऐसा केंद्रीय अर्थमंत्रालय के सचिव शक्तिकांता दास ने कहा| भारतीय सेना के कार्रवाई के बाद, अस्थिर रुपया और भारतीय शेअर बाजार कुछ ही दिनों में सँभलेगा, ऐसा भरोसा भी उन्होंने निवेशकों को दिलाया|

‘पीओके’ में ७ ठिकानों पर भारतीय सेना ने किये सीधे हमलों के बाद भारत-पाकिस्तान में जंग छेडी जायेगी, ऐसा अँदाज़ा लगाया जा रहा होकर, जंग से होनेवाले असरों की चर्चा शुरू हुई है| भारत-पाकिस्तान सीमा पर व्यापार आज हालाँकि बिना रुके हुए जारी था; मग़र पाकिस्तान के समर्थन से आतंकवादियों ने उरी में भारतीय सेना के बेस पर हमला करने के बाद, भारत-पाकिस्तान के बीच व्यापार बंद करने की तैयारी उद्योग और व्यापारी जगत ने दिखाई है| ऐसे हालातों में भारतीय सेना ने ‘पीओके’ में आतंकी ठिकानों पर कारवाई की है| लेकिन उरी सीमा पर के चेकपोस्ट से होनेवाला व्यापार रुका नहीं है| इन हालातों के चलते, उरी सीमा से २६ भारतीय ट्रक पाकिस्तान के कब्जेवाले कश्मीर (पीओके) में गए और १३ ट्रक जम्मू-कश्मीर में दाखिल हुए हैं|

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.