ईरान ने किया १२० किलो के २० प्रतिशत संवर्धित युरेनियम का भंड़ारण – ईरान के परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख का ऐलान

iaea-iran-uraniumतेहरान – ईरान ने कुल १२० किलो के २० प्रतिशत संवर्धित युरेनियम का भंड़ारण करने का ऐलान ईरान के परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख मोहम्मद इस्लामी ने किया है। साथ ही कराज स्थित परमाणु प्रकल्प में सीसीटीवी कैमेराज्‌ की आवश्येकता ना होने का बयान करके इस्लामी ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा आयोग की माँग ठुकराई। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा आयोग ने जारी किए आँकड़ों से ईरान ने काफी अधिक मात्रा में संवर्धित युरेनियम का भंड़ारण किया होने की जानकारी इस्लामी के ऐलान से स्पष्ट हो रही है।

बीते वर्ष अमरीका के भूतपूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों पर क्रोधित होकर ईरान की संसद ने कुछ अहम ऐलान किए थे। ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता आयातुल्ला खामेनी की सूचना पर चल रही ईरान की संसद ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम की गति बढ़ाने के आदेश परमाणु ऊर्जा आयोग को दिए थे। ईरान युरेनियम का २० प्रतिशत तक संवर्धन करे और साथ ही इस संवर्धित युरेनियम का भंड़ारण १२० किलो तक होना चाहिये, ऐसे आदेश ईरान की संसद ने जारी किए थे।

इसके अनुसार ईरान ने कुछ महीने पहले ही परमाणु प्रकल्प में मौजूद युरेनियम २० प्रतिशत तक संवर्धित किया। ऐसे संवर्धित युरेनियम का १२० किलो भंड़ारण हमारे पास होने का बयान ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख इस्लामी ने दो दिन पहले सरकारी समाचार चैनल से बातचीत करते समय किया था। ईरान की संसद ने १२० किलो युरेनियम का संवर्धन करने के लिए दिसंबर तक का समय बहाल किया था। लेकिन, ईरान के वैज्ञानिकों ने निर्धारित समय से पहले ही उन्हें दिया गया लक्ष्य पूरा किया है और अब ईरान के संबंधित युरेनियम भंड़ारण में अधिक बढ़ोतरी होगी, ऐसा इस्लामी ने कहा।

iaea-iran-uranium-1ईरान का यह ऐलान अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा आयोग के दावे झुठलानेवाला साबित होता है क्योंकि, ईरान के भंड़ारण में २० प्रतिशत संवर्धित युरेनियम का ८४ किलो युरेनियम जमा होने की जानकारी आयोग ने बीते महीने जारी की गई अपनी रपट में साझा की थी। मई महीने में इसी युरेनियम की मात्रा ६३ किलो थी। ऐसी स्थिति में केवल एक महीने के दौरान ईरान के परमाणु कार्यक्रम ने जिस गति से २० प्रतिशत संवर्धित युरेनियम का भंड़ारण किया, इसे देखें तो ईरान ने प्रगत तकनीक प्राप्त की होगी, यह संभावना भी जताई जा रही है।

वर्ष २०१५ के परमाणु समझौते के अनुसार ईरान ने युरेनियम संवर्धन की मात्रा ३.६७ प्रतिशत तक रखना अनिवार्य था। लेकिन, ईरान ने युरेनियम संवर्धन २० प्रतिशत करके परमाणु समझौते का उल्लंघन किया है, यह आरोप इस्रायल लगा रहा है। इसी दौरान छह वर्ष पहले के समझौते के अनुसार पश्चिमी देशों ने ईरान को आवश्यंक परमाणु र्इंधन एवं आर्थिक और अन्य सहायता प्रदान नहीं की। इस वजह से पश्चिेमी देशों ने ही परमाणु समझौते का उल्लंघन किया है, यह आरोप भी इस्लामी ने लगाया।

इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा आयोग की उम्मीद के अनुसार ईरान कराज़ परमाणु प्रकल्प में ‘सीसीटीवी कैमेराज्‌’ नहीं लगाएगा, यह बयान भी इस्लामी ने बड़े ड़टकर किया। बीते कुछ महीनों में ईरान के परमाणु प्रकल्पों में आतंकियों ने करवाए विस्फोटों को लेकर आयोग यदि पुख्ता भूमिका नहीं अपनाता है तो ईरान भी सहयोग नहीं देगा, यह इशारा इस्लामी ने दिया। नातांज़ एवं अन्य परमाणु प्रकल्पों में हुए हमलों के लिए इस्रायल ज़िम्मेदार होने का आरोप भी ईरान ने लगाया है। साथ ही परमाणु ऊर्जा आयोग इस्रायल के खिलाफ कार्रवाई करें, यह माँग भी ईरान ने की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.