रशिया की आक्रामकता को रोकने के लिए स्लोवाकिया अमरिका से १४ ‘एफ-१६’ खरीदी करेगा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

ब्रातिस्लाव्हा – मध्य युरोप में प्रमुख देश के तौर पर जाने जा रहे स्लोवाकियाने अमरिका से १४ लडाकू ‘एफ-१६’ विमानों की खरीद करने का निर्णय किया है| बुधवार के दिन राजधानी ब्रतिस्लावा में स्लोवाकिया के रक्षा मंत्री पीटर गैज्डोस और लॉकहीड मार्टिन इस अमरिकी कंपनी की उपाध्यक्षा एना वगोफ्स्की इन्होंने इस सौदे के समझौते पर हस्ताक्षर किये| उस समय अमरिकी उप विदेश मंत्री जॉन जे. सुलिव्हन भी उपस्थित रहे| अमरिका के ‘एफ-१६’ स्लोवाकिया के बेडे में तैनात रशियन लडाकू विमानों की जगह तैनात होंगे|

स्लोवाकिया, लडाकू विमानों की खरीदारी, F-16, विमान, नाटो, द्विपक्षी सहयोग, रशिया, अमरिका, मिग-२९

बुधवार के दिन हुआ समझौता १.८० अरब डॉलर्स का है और इसके अनुसार सभी विमान स्लोवाकिया को २०२३ तक प्राप्त होंगे| इन लडाकू विमानों के साथ ही शस्त्र यंत्रणा, प्रशिक्षण और पुरजे की सप्लाई करने का तय हुआ है| नाटो का सदस्य रहे ‘स्लोवाकिया’ का रक्षा खर्च फिल हाल ‘जीडीपी’ के तुलना में १.२ फिसदी है और अगले दशक में यह खर्च २ फिसदी तक बढाने की कोशिष शुरू है| अमरिका के लडाकू विमानों की खरीदारी करना इसी कोशिषों का हिस्सा माना जा रहा है|

एक समय पर सोव्हिएत संघराज्य का हिस्सा रहे स्लोवाकिया ने पिछले कुछ वर्षों से रक्षा सामुग्री बदलने के लिए गतिसे कदम बढाए है| स्लोवाकिया के वायु सेना में फिल हाल रशियन ‘मिग-२९’ विमान तैनात है| यह विमान हटाने का प्लैन तैयार किया गया है| अमरिकी विमानों की खरीद इसी वजह से हुई है, यह जानकारी स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री पीटर पेलेग्रिनी ने दी|

यह काही महत्त्व की और ऐतिहासिक घटना है और मै इसका गवाह हूं| नाटो का सदस्य रहे स्लोवाकिया ने रक्षा क्षेत्र में एक अहम कदम बढाया है और यह अमरिका-स्लोवाकिया द्विपक्षी सहयोग के लिए अहम साबित होगा, इन शब्दों में अमरिका के उप विदेश मंत्री जॉन जे. सुलिव्हन ने इस समझौते का स्वागत किया|

‘एफ-१६’ यह ‘फोर्थ जनरेशन मल्टीरोल फायटर जेटस्’ है और ‘इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेअर सिस्टिम’ जैसे प्रगत यंत्रणाओं से लैस है| स्लोवाकिया के अलावा मध्य युरोप में पोलंड ने भी ‘एफ-१६’ की खरीद की है| मध्य युरोप के अलावा बाल्कन और अन्य देशों को अमरिका बडी मात्रा में रक्षा साहित्य की सप्लाई कर रही है| रक्षा क्षेत्र का यह सहयोग रशिया के आक्रामक नीति को जवाब देने की योजना का हिस्सा है|

इसी उद्देश्य से अमरिका के उप विदेश मंत्री जॉन जे. सुलिव्हन फिल हाल मध्य युरोप और बाल्कन देशों की यात्रा कर रहे है| इस यात्रा की शुरूआत स्लोवाकिया से हुई है| स्लोवाकिया के बाद अमरिकी उप विदेश मंत्री ऑस्ट्रिया, बल्गेरिया, बोस्निया अँड हर्झेगोविना, मैसेडोनिया और पोलंड की भेंट करेंगे|

Leave a Reply

Your email address will not be published.