व्हेनेजुएला में विपक्षी गुटों के प्रदर्शनों के कारण स्थिति और बिगडी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरकैराकस – व्हेनेजुएला की राजधानी कैराकस में निकोलस मधुरो एवं अंतरिम राष्ट्राध्यक्ष गुआन गैदो के समर्थक रास्ते पर उतरे हैं और उसके परिणाम तीव्र एवं हिंसक राजनीतिक संघर्ष में होगा, ऐसे संकेत मिल रहे हैं| पिछले कुछ दिनों से व्हेनेजुएला में मदुरो प्रशासन पर होनेवाला दबाव लगातार बढ़ रहा है और प्रतिस्पर्धी नेता गैदो ने आगे चलकर उनकी गतिविधियां अधिक आक्रामक होगी, ऐसी चेतावनी दी है| उसके लिए आनेवाले दिनों में देशभर के मदुरो विरोधक राजधानी कैराकस में टकराएगे ऐसा दावा भी अंतरिम राष्ट्राध्यक्ष गैदोने किया है|

व्हेनेजुएला में निकोलस मदुरो इनके प्रशासन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलनेवाला समर्थन प्रतिदिन घटता जा रहा है| लैटिन अमरिका में ब्राजील एवं कोलंबिया इन प्रमुख देशों ने व्हेनेजुएला के मुद्दे पर निर्णायक कदम उठाने के संकेत दिए हैं| यूरोपीय देशों ने लष्करी कार्रवाई को छोड़कर अन्य मार्ग से अधिक दबाव बढ़ाने की गतिविधियां शुरू की है और आर्थिक व्यवहारों पर प्रतिबंध जारी करने शुरू किए हैं| अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने लष्करी कार्रवाई का विकल्प खुला रखते हुए मदुरो एवं निकटतम व्यक्तियों पर प्रतिबंध के साथ अन्य कानूनी कार्रवाई के लिए कदम उठाए हैं|

इस पृष्ठभूमि पर मदुरो की चेतावनी ठुकराकर विदेश दौरा करनेवाले अंतरिम राष्ट्राध्यक्ष गुआन गैदो व्हेनेजुएला में वापस लौटे हैं| गैदो ने मदुरो इनके विरोध में आंदोलन अधिक व्यापक करने के लिए देशव्यापी दौरा शुरू करने के संकेत दिए हैं और यह प्रदर्शन अधिक व्यापक करने की चेतावनी दी है| शनिवार को गैदो ने अपने समर्थकों के साथ राजधानी कैराकस में हजारों की संख्या से प्रदर्शन करके अपनी ताकत दिखाई थी|

पर आगे चलकर प्रदर्शनों पर समाधान न रखते हुए मदुरो प्रशासन के विरोध में व्यापक प्रदर्शन होगा ऐसा दावा अंतरिम राष्ट्राध्यक्ष गैदो ने किया है| उसके लिए उन्होंने व्हेनेजुएला में जनता को राजधानी कैराकस पर टकराने का आवाहन किया है और यह टक्कर मदुरो को नीचे खींचनेवाली होगी ऐसा अंदाजा जताया जा रहा है| गैदो इनके प्रदर्शनों के विरोध में मदुरो ने भी अपने समर्थकों को तैयार रहने की चेतावनी दी है और इससे पहले हुए प्रयत्न उधेड़ने के बारे में देश के लष्कर के आभार माने हैं|

दौरान, व्हेनेजुएला पिछले ३ दिन अंधेरे में डूबने की जानकारी सामने आ रही है और उसके पीछे अमरिका एवं सहयोगी गुट का ‘इलेक्ट्रिसिटी वॉर’ जिम्मेदार है, ऐसा दावा मदुरो प्रशासन से किया जा रहा है| अमरिका ने व्हेनेजुएला के बिजली प्रदाय यंत्रणा पर बहुत बड़ा सायबर हमला करके यह यंत्रणा निकम्मी करने का आरोप व्हेनेजुएला में मदुरो इनके समर्थकों ने किया है| देश को बिजली का प्रदाय करनेवाले दो मुख्य प्रकल्प बंद हैं और नए निर्माण भी रोकने के दावे स्थानीय नागरिकों ने किए हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.