सौदी की ईंधन परियोजना में लगी आग अभी भी जल रही है

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरशनिवार की सुबह साढ़े तीन बजे सौदी अरब की ईंधन कंपनी अराम्को के अबकैक ईंधन परियोजना पर भीषण हमले शुरू हुए| उसके बाद केवल ११ मिनट के अंतर में कुरैस इस ईंधन क्षेत्र में ड्रोन हमले हुए| येमन के हौथी बागियों ने इस हमले की जिम्मेदारी स्वीकारी है| इससे पहले भी हौथी बागियों ने सौदी के लष्करी एवं हवाई अड्डे तथा ईंधन पाईपलाईन को लक्ष्य किया था| पर शनिवार का यह हमला सौदी के इतिहास में सबसे भीषण हमला है| जिसकी वजह से सौदी की परियोजना आज भी आग से झुलस रही है|

इस हमले की वजह से सौदी के ईंधन प्रदाय पर परिणाम हुआ है और प्रतिदिन ५७ लाख बैरल्स का ईंधन प्रदाय सुरक्षा के कारण रोकना पड़ रहा है| अबकैक यह दुनिया के सबसे बड़े ईंधन प्रकल्प में से एक माना जाता है| यहां प्रतिदिन ७० लाख बैरल्स इतने बड़े तादाद में कच्चे तेल पर प्रक्रिया की जाती है| सौदी से होनेवाले कुल ईंधन तेल के उत्पादन में ७० फ़ीसदी उत्पादन अकेले अबकैक प्रकल्प से किया जाता है| वहां से ही पाईपलाईन द्वारा ईंधन तेल अन्य जगहों पर भेजा जाता है| इस परियोजना का ईंधन भारत, चीन, अमरिका एवं अन्य देशों के लिए भेजा जाता है| इसलिए अबकैक पर हुआ हमला मतलब सौदी के विरोध में पुकारा युद्ध ही साबित होता है|

वर्ष २००६ में आत्मघाती हमलावर भेजकर अलकायदा ने अबकैक को निशाना करने का प्रयत्न किया था| इस हमले की असफलता की वजह से भी ईंधन के दाम प्रतिबैरल दो डॉलर्स से बढे थे| इस पृष्ठभूमि पर अबकैक में ईंधन परियोजना पर हौथी बागियों ने किए हमलें जागतिक ईंधन क्षेत्र में बहुत बड़ी उथल-पुथल करनेवाले हैं| इस हमले के बाद अबकैक के परियोजना से उठनेवाले धुएं के अभ्र लगभग ३० फीट से अधिक ऊंचे होने की बात वास्तवदर्शियों ने कही है|

इस ईंधन परियोजना के लिए काम करनेवाले देशी-विदेशी कर्मचारियों के निवास की व्यवस्था भी इसी जगह की गई थी| ऐसी परिस्थिति में वहां की आग नियंत्रण में न आने से सौदी का बहुत बड़ा नुकसान हुआ है| हौथी बागियों के इलाके से अबकैक ईंधन परियोजना लगभग १००० किलोमीटर दूर है| जिसकी वजह से इस परियोजना पर हमले करने की क्षमता येमन के बागियों के पास नहीं हो सकती, इसकी तरफ सौदी के मित्र देश ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जिसमें अमरिका सबसे आगे है|

सौदी के ईंधन क्षेत्र को सबसे बड़ा झटका लगा है और इससे पहले से ऐसा करने की धमकी देनेवाले हौथी बागियों को मिली यह सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.