सऊदी राजघराने की गिरफ़्तारी का सिलसिला कायम – प्रिंस मोहम्मद बिन नईफ के खातों को बंद किया गया

रियाध: सऊदी अरेबिया के उत्तराधिकारी प्रिंस ‘मोहम्मद बिन सलमान’ ने भ्रष्टाचार के आरोप के तहत राजघरानों के सदस्यों को गिरफ्तार करने का सिलसिला पांचवे दिन भी जारी रखा है। बुधवार को सऊदी के दिवंगत उत्तराधिकारी प्रिंस ‘सुल्तान बिन अब्दुल अझिझ’ के परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। प्रिंस सुल्तान के परिवार का राजघराने में दबदबा देखा जाए तो उनके परिवार के सदस्यों की हुई गिरफ़्तारी आने वाले समय में सऊदी के राजघराने में होने वाली उलट पुलट की वजह साबित हो सकती है। साथ ही प्रिंस मोहम्मद के चचेरे भाई और इसके पहले क्राउन प्रिंस के तौर पर नियुक्त हुए प्रिंस ‘मोहम्मद बिन नईफ’ के खातों को भी बंद किया गया है।

गिरफ़्तारी, भ्रष्टाचार, प्रिंस मोहम्मद, युएई, कार्रवाई, सऊदी अरेबिया, अमरिकापिछले शनिवार को राजघराने के ११ राजपुत्रों के साथ करीब ५० लोगों को गिरफ्तार किया गया था। भ्रष्टाचार खिलाफ कार्रवाई के अंतर्गत यह गिरफ़्तारी हुई है और यह एक शुरुआत है, ऐसा इशारा सऊदी के अटोर्नी जनरल ने दिया था। जल्द ही सऊदी में फिर से इस तरह की कार्रवाई देखने को मिलेगी ऐसा भी सऊदी के अटोर्नी जनरल ने कहा था। उसके अनुसार बुधवार शाम को प्रिंस सुल्तान अब्दुल अझिझ के परिवार के साथ ही संबंधित प्रभावशाली व्यक्तियों को कब्जे में लेने की जानकारी सूत्रों ने दी थी।

इस कार्रवाई में गिरफ्तार हुए लोगों की जानकारी प्रसिद्द नहीं की गई है। लेकिन सऊदी राजघराने के प्रभावी परिवारों में प्रिंस सुल्तान के परिवार का समावेश किया जाता है। प्रिंस सुल्तान के सुपुत्र प्रिंस बंदार बिन सुल्तान यह सऊदी की गुप्तचर यंत्रणा के प्रमुख थे। साथ ही अमरिका के राजदूत के तौर पर भी उन्होंने काम किया था। इसके अलावा अमरिका में सऊदी के प्रभावी नेता के तौर पर भी प्रिंस का उल्लेख किया जाता है। इसलिए उनके परिवार के सदस्यों की गिरफ़्तारी होने की वजह से आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है।

बुधवार को हुई कार्रवाई में राजघरानों के व्यक्तियों के साथ ही अधिकारी, व्यावसायिकों को भी कब्जे में लिया गया है। तो कुछ संदिग्धों की फोन पर पूछताछ की गई है। यह कार्रवाई पूरी होने तक कोई भी संदिग्ध सऊदी छोडकर नहीं जा सकता, ऐसे निर्देश सऊदी सरकार ने जारी किए हैं।

इसके अलावा सऊदी की यंत्रणाओं ने और कुछ संदिग्धों के खातों को बंद किया है, इसमें प्रिंस मोहम्मद बिन नईफ का भी समावेश है। बुधवार सुबह तक सऊदी ने ८०० अरब डॉलर्स के करीब १२०० खातों को बंद किया है। शाम को इसमें ५०० नए खाते बढ़ गए हैं। सऊदी के बाद ‘संयुक्त अरब अमिरात’ ‘युएई’ ने १९ सऊदी खातों को बंद किया है। इन सभी संबंधितों की जानकारी भी मंगाई है।

दौरान, सऊदी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते समय शुरू हुए संघर्ष में प्रिंस ‘अब्दुल अझिझ’ के मृत्यु की खबर हवा की तरह दुनिया भर की मीडिया में फ़ैल गई थी। लेकिन प्रिंस अब्दुल अझिझ सुरक्षित होने की बात सऊदी ने घोषित की थी।

प्रिंस मोहम्मद जल्द ही सऊदी के राजा बनेंगे – अरब वेबसाइट का दावा

आने वाले दो दिनों में सऊदी अरेबिया के राजा सलमान बिन अब्दुलअझिझ अपने बेटे और ‘क्राउन प्रिंस’ मोहम्मद बिन सलमान को राजा नियुक्त करके सऊदी की सत्ता छोड़ेंगे, ऐसा दावा अरब वेबसाइट ने किया है।

गिरफ़्तारी, भ्रष्टाचार, प्रिंस मोहम्मद, युएई, कार्रवाई, सऊदी अरेबिया, अमरिकाकुछ घंटों पहले खाड़ी के एक न्यूज़ चैनल की वेबसाइट ने भी ‘प्रिंस मोहम्मद राजा का पद स्वीकारेंगे’, ऐसा ट्वीट किया था। लेकिन अगले कुछ मिनटों में इस न्यूज़ चैनल को यह ट्वीट सोशल मीडिया पर से निकलना पड़ा। इस वजह से इस खबर का महत्व अधिक बढ गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.