पाकिस्तान में आतंकवादियों का सुरक्षित स्वर्ग सहन नहीं होगा – अमरिका के राजदूत निकी हैले

नई दिल्ली – पाकिस्तान आतंकवादियों के लिए सुरक्षित स्वर्ग बना रहा है, यह बात अमरिका सहन नहीं करेगा, ऐसा अमरिका के संयुक्त राष्ट्रसंघ में स्थित राजदूत निकी हैले ने सूचित किया है। इस संदर्भ में अमरिका ने पाकिस्तान को इससे पहले भी कड़े शब्दों में चेतावनी दी है, ऐसी जानकारी हैले ने दी है। उसी समय अमरिका भारत को केवल मित्र देश ही नहीं बल्कि धारणात्मक साझेदार के तौर पर देख रहा है, ऐसा दावा निक्की हैले ने किया है।

निकी हैले, चेतावनी, संयुक्त राष्ट्रसंघ, पाकिस्तान, सुरक्षित स्वर्ग, चर्चा, भारत, चीन

भारत के २ दिनों के भेंट पर आए हुए निकी हैलेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेशमंत्री सुषमा स्वराज तथा अन्य महत्वपूर्ण अधिकारियों की भेंट की है। तथा हैलेने नई दिल्ली में एक अभ्यास गट के सामने व्याख्यान दिया है। उसमें बोलते हुए हैले ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। पाकिस्तान आतंकवादियों के लिए सुरक्षित स्वर्ग बना रहा है, अमरिका इस की तरफ नजरअंदाज नहीं कर सकता। अमरिका ने इसके विरोध में पाकिस्तान को इससे पहले भी कड़े शब्दों में सूचित किया है, ऐसा कहकर हैले ने अपने देश आतंकवाद के बारे में बिल्कुल सहनशीलता नहीं दिखाएगा ऐसा स्पष्ट किया है।

आतंकवाद विरोधी युद्ध में सहायक देश के तौर पर अमरिका को पाकिस्तान से कई अपेक्षा है। यह अपेक्षा पाकिस्तान पूर्ण करेगा, ऐसी आशा अमरिका को लग रही है। पर आतंकवादियों को अभय देखकर सुरक्षित स्वर्ग पाकिस्तान निर्माण कर रहा है, यह अमरीका सहन नहीं करेगा ऐसे शब्दों में निकी हैले ने पाकिस्तान की धज्जियां उड़ाई है। साथ ही चीन के बारे में बोलते हुए दिल्ली में कई सूचक विधान किए हैं। अमरिका को चीन का महत्व मंजूर है, पर चीन के विस्तारवादी धारणाओं के बारे में अमरिका को चिंता लग रही है, ऐसा हैले ने कहा है।

पाकिस्तान एवं चीन के बारे में अमरिका की भूमिका गिने-चुने शब्दों में व्यक्त करते हुए निकी हैले ने अमरिका की भारत के बारे में भूमिका मुक्त शब्दों में प्रस्तुत की है। भारत यह अमरिका का केवल मित्र देश नहीं है बल्कि भारत अमरीका का धारणात्मक साझेदार देश है, हालही में संपन्न हुए शांग्रीला परिषद में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुक्त एवं सुरक्षित इंडो पैसिफिक क्षेत्र के बारे में स्वीकारी हुई भूमिका का अमरिका ने पूर्ण समर्थन किया है। भारतीय पंतप्रधान प्रधानमंत्री के इस दृष्टि को अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने समर्थन दिया था, इसकी याद उस समय निकी हैले ने दिलाई है।

तथा भारत एक जिम्मेदार परमाणु शक्ति होने की बात अमरिका ने कही है और इसीलिए अमरिका ने भारत के परमाणु ईंधन प्रदाय देशों के गट में एनएसजी समावेश का समर्थन किया था, ऐसा हैले ने कहा है। दौरान निकी हैले इनके इस भारत भेंट के बारे में तथा उनके भारतीय नेताओं के साथ हुई चर्चा का अधिक की अधिक जानकारी माध्यमों ने उजागर नहीं की है। पर अपना यह दौरा दोनों देशों में संबंध अधिक दृढ़ करने के लिए आयोजित करने का दावा हैले कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.