रशियन लष्कर एक घंटे के भीतर युद्ध के लिए तैयार हो सकता है – रक्षा मंत्री सर्जेई शोईगू इनकी घोषणा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरमॉस्को  – ६ वर्षों पहले दुनिया के किसी भी दुर्गम भाग मे लष्करी मुहिम छेड़ने के लिए आवश्यक तैयारी रशिया के पास नहीं थी| पर अब रशियन लष्कर १ घंटे मे युद्ध के लिए तैयार हो सकता हैं, ऐसी घोषणा रशिया के रक्षा मंत्री सर्जेई शोइगू ने की है| सीरिया के संघर्ष की वजह से रशियन लष्कर की तैयारी और आत्मविश्वास बढ़ रहा है| तथा सीरिया मे शुरू संघर्ष के दौरान रशियन लष्कर को नए हथियारों का परीक्षण करना भी मुमकिन हुआ हैं, ऐसी जानकारी रशियन रक्षामंत्री ने दी है|

रशियन पार्लमेंट के कनिष्ठ सभागार मे संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री शोइगू ने रशियन लष्कर किसी भी और कहीं भी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार होने की बात कही है| वर्ष २०१० मे रशियन लष्कर दुर्गम भाग मे बड़े मुहिम के लिए तैयार नहीं था, ऐसी लष्करी कार्रवाई पर जाने के लिए रशियन लष्कर की तैयारी नहीं थी| पर पिछले ६ वर्षों मे लष्कर की तैयारी मे बढ़ोतरी तथा शस्त्रास्त्र का आधुनिकीकरण हुआ है, ऐसा दावा शोइगू ने किया है|

२०१२ मे रशियन लष्कर के पास १ घंटे मे युद्ध के लिए तैयार होने की व्यावसायिता नहीं थी| पर आज रशियन लष्कर किसी भी मुहिम पर निकलने के लिए १ घंटे मे तैयार हो सकता है, ऐसा शोइगू ने कहा है| पिछले ३ वर्षों से रशियन लष्कर ने सीरिया मे आतंकवादी गुटों के विरोधी मुहिम मे शामिल होने की शुरुआत की है, यह जानकारी रशियन रक्षामंत्री ने दी| सीरिया की इस आतंकवाद विरोधी संघर्ष का लाभ उठाते हुए रशिया ने अब तक ३१६ प्रगत हथियारों का परीक्षण करने की बात शोइगू ने कही है|

इन ६ वर्षों के कार्यकाल में रशियन लष्कर युद्ध के लिए तैयार होते समय रशियन रक्षादल १०९ अंतरखंडीय बैलिस्टिक मिसाइलों से तैयार है, ऐसा रशियन रक्षामंत्री ने स्पष्ट किया है| साथ ही पनडुब्बी से प्रक्षेपित किए जानेवाले १०८ बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण करने की बात शोइगू ने कही है| इससे व्यतिरिक्त ६ वर्षों मे रशियन लष्कर के बेड़े मे लगभग ४००० टैंक, लष्करी वाहन और १००० से अधिक लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर एवं १६१ विध्वंसक रशियन रक्षादल मे शामिल होने की बात शोइगू ने पार्लमेंट मे स्पष्ट की है| रशियन रक्षादल की इस बढ़ती तैयारी के लिए सीरिया मे शुरू संघर्ष सहायक होने की बात शोइगू लगातार पार्लमेंट मे कह रहे थे|

साथ ही वर्ष २०१२ से रशियन लष्कर तथा जनता मे आत्मविश्वास बढ़ने की बात शोइगू ने ध्यान मे दिलाई है| पिछले दो-तीन वर्षों मे रशियन लष्कर मे नकारात्मकता ८० प्रतिशत से कम हुई है और रशियन जनता का अपने लष्कर के बारे मे आत्मविश्वास बढ़ने की बात सर्वेक्षण से सामने आ रही है| यह आत्मविश्वास एवं बढ़ती तैयारी के जोर पर रशियन लष्कर किसी भी लष्करी मुहिम को सफलतापूर्वक अंजाम दे सकता है, ऐसा शोइगू ने घोषित किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.