रशियन हवाई जहाज अमरीका के पेंटागॉन और कॅपिटल बिल्डिंग पर मंडराया

मॉस्को / वॉशिंगटन: रशिया के गश्ती जहाज अमरीका की राजधानी के साथ अनेक संवेदनशील जगहों पर मंडराने की खबर सामने आयी है। बुधवार के दिन यह घटना होने की जानकारी अमरीकी अधिकारियों ने दी। अमरीका और रशिया के बिच हुए करार ‘ट्रीटी ऑफ़ ओपन स्काइज’ के अनुसार रशियन हवाई जहाज अमरीका में मंडराया यह बताया जा रहा है। फ़िलहाल अमरीका और रशिया के बिच अनेक कारणों से निर्माण हुए तनाव के पृष्ठभूमि पर यह घटना ध्यान खींच रही है।

अमरीका की राजधानी

रशियन हवाई दल का ‘टूपोलेव्ह टीयू-१५४’ यह गश्ती जहाज राजधानी वॉशिंगटन में प्रशासकीय मुख्यालय ‘कैपिटल’ के इलाके में, संरक्षण मुख्यालय ‘पेंटागॉन’ और गुप्तचार यंत्रणा ‘सीआयए’ के लैंगले के मुख्यालय पर मंडराता दिखाई दिया। इसके साथी दुसरे संवेदनशील इलाकों पर भी इस हवाई जहाज ने उडान भरने का दावा अधिकारियोंने किया। सुबह ११ से दोपहर ३ तक यह रशियन जहाज उडता नजर आया, ऐसी जानकारी अमरीकी अधिकारीने दी।

अमरीका के संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने इस वृत्त को पुष्टी दी है। उस समय अमरीका के अधिकारी भी रशियन गश्ती जहाज में थे यह दावा भी सूत्रों ने किया है। पिछले कई महीनों से अमरीका और रशिया के बिच तनाव बना है, इस पृष्ठभूमि पर यह घटना महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

कुछ महीनों पहले युरोप में अमरीका और रशिया के लढाऊ और गश्ती हवाई जहाज आमने सामने आने की घटना हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.