रशियन हॅकर्स से सायबर हमलो के लिए हिट लिस्ट – अंतराष्ट्रीय वृत्तसंस्था का दावा

वॉशिंगटन: अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष पद के चुनाव में हस्तक्षेप करने के आरोप होनेवाले रशियन हॅकर्स ने सायबर हमलों के लिए ‘हिट-लिस्ट’ तैयार करने का दावा अंतराष्ट्रीय वृत्तसंस्था ने किया है। इस हिट-लिस्ट में अमरिका के साथ रशिया, यूक्रेन, जॉर्जिया एवं सीरिया के नेता अधिकारी, रक्षा क्षेत्र के कंपनियां एवं गटो का समावेश है। एक सायबर सुरक्षा कंपनी के सहयोग से दिए जानेवाले इस जानकारी में, रशियन हॅकर्स सरकार के आदेश के अनुसार काम कर रहे हैं, ऐसे सबूत मिलने की बात कही गई है।

‘असोसिएटेड प्रेस’ अंतराष्ट्रीय वृत्तसंस्था में सायबर सुरक्षा कंपनी ‘सिक्युअर वर्क्स’ से मिली जानकारी के आधार पर रशियन हॅकर्स के हिट-लिस्ट का वृत्त प्रसिद्ध किया है। रशियन हॅकर्स के हिट लिस्ट में अमरिका के लगभग ५७० ईमेल एड्रेस को लक्ष्य करने का प्रयत्न हो रहा है, ऐसा वृत्तसंस्था ने कहा है। उसमें अमरिका के भूतपूर्व विदेश मंत्री जॉन केरी एवं कॉलिन पॉवेल अमरिका के लष्कर प्रमुख जनरल वेस्ली क्लार्क, नाटो के कमांडर एयरफोर्स जनरल फिलिप ब्रिडलव, हिलरी क्लिंटन के निकटतम व्यक्ति जॉन पौडेस्टा इनका समावेश है।

रशियन हॅकर्सइसे व्यतिरिक्त, अमरिका के राजनीतिक पक्ष के १३० से अधिक सदस्य एवं नेताओं को भी लक्ष्य किया गया है। अमरिका के रक्षा कंपनी जैसे बोइंग, रेथौन और लॉकहीड मार्टिन के अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी हिट-लिस्ट में शामिल किया गया है। रशिया के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विरोधी उद्यमी, राजकीय नेता, पॉप बैंड के गायक एवं स्वयंसेवी संस्था के प्रमुख भी इस हिट-लिस्ट में है।

अमरिका एवं रशिया के अलावा, यूक्रेन, जॉर्जिया और सीरिया के अनेक नेता अधिकारी और गटो को भी लक्ष्य किया गया है। उसमें यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष पेट्रो पोरोशेन्को का भी समावेश है। ‘सिक्युअर वर्क्स’ इस सायबर सुरक्षा कंपनीने मार्च २०१५ से मई २०१६ इस कालखंड में लगभग १९ हजार से अधिक लिंक्स की जांच की है। साथ ही, हिट-लिस्ट में लक्ष्य करने वाले अनेक व्यक्तियों से इस मामले मे बातचीत करने की जानकारी ‘एसोसिएटेड प्रेस’ ने दी है।

हिट-लिस्ट एवं किए गए सायबर हमलों के पीछे रशियन हॅकर्स का गट ‘फैन्सी बियर’ का हाथ होने का दावा अंतराष्ट्रीय वृत्तसंस्थाने किया है। इसके बारे में यकीनन सबूत उपलब्ध होने का वृत्त कहा गया है। फैन्सी बियर यह गट रशियन लष्कर के गुप्तचर यंत्रणा का भाग होने वाले ‘जीआरयू’ से संबंधित होने की बात पर जोर दिया गया है। एसोसिएटेड प्रेसने अपनी जानकारी सायबर क्षेत्र के अन्य विशेषज्ञों से जांच कराने की जानकारी दी है।

अमरिका के साथ विविध देशों को लक्ष्य करने वाले रशियन हॅकर्स के गटने अमरिका के ‘नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी’ ने विकसित किए ‘इटर्नल ब्लू’ यह हैकिंग टूल इस्तेमाल करने की जानकारी कुछ महीनों पहले सामने आयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.