नाटो से संघर्ष और यूरोपीय चुनाव में हस्तक्षेप करने के लिए रशिया की तैयारी शुरू – इस्टोनिया की गुप्तचर यंत्रणा का इशारा

Third World Warतालिन/वॉशिंगटन: रशियाने नाटो के विरोध में युद्ध एवं यूरोपीय संसद के चुनाव में हस्तक्षेप करने की जोरदार तैयारी शुरू की है| इस्टोनिया की गुप्तचर यंत्रणा ने यह इशारा दिया है| इस्टोनिया के राष्ट्राध्यक्ष अमरिका यात्रा पर है और इसी दौरान यह इशारा सामने आने से इस इशारे की ओर ध्यान आकर्षित हुआ है| अपनी अमरिका यात्रा के दौरान राष्ट्राध्यक्ष कर्स्ती कैल्जुलेद इन्होंने रशिया के हमले का जिक्र करके उसके विरोध में यूरोप एवं अमरिका ने एकता दिखानी होगी, यह निवेदन भी किया|

रशियन सीमा से जुडा छोटे आकार का बाल्टिक देश के तौर पर पहचान रखनेवाले इस्टोनिया पर पिछले कुछ वर्षों से रशिया के हमले की छाया लगातार बनी होने की बात मानी जा रही है| रशिया ने वर्ष २०१४ में क्रिमिआ युक्रैन के कब्जे से प्राप्त करने के बाद अगला हमला बाल्टिक देशों र होने की चेतावनी लगातार दी जा रही है| इस वजह से यह देश रशिया की गतिविधियों पर बारीक नजर बनाकर है और उनकी गुप्तचर यंत्रणा ने रखा अहवाल ध्यान आकर्षित कर रहा है|

नाटो, संघर्ष, यूरोपीय चुनाव, हस्तक्षेप, रशिया, तैयारी शुरू, इस्टोनिया, गुप्तचर यंत्रणा, इशारा‘मई महीने में होनेवाली यूरोपीय संसद के चुनाव को रशिया लक्ष्य करने की तैयारी में है| इसके लिए जर्मनी, फ्रान्स, इटली जैसे बडे सदस्य देशों में कार्रवाईयों को अंजाम दिया जाएगा| रशिया का समर्थन कर रहे एवं महासंघ के विरोध में भूमिका अपनानेवाले गुटों को ज्यादा जगह प्राप्त हो इसलिए रशिया कई प्रकार से हस्तक्षेप करेगी’, यह दावा इस्टोनिया की गुप्तचर यंत्रणा ने दिया है| साथ ही रशिया से होनेवाले सायबर हमलों का खतरा अभी भी कायम होने का इशारा इस्टोनियन यंत्रणा की अहवाल में दिया गया है|

इस्टोनिया के अहवाल में रशिया की लष्करी गतिविधियों से बनते खतरों का एहसास दिलाया गया है| वर्ष २०१८ में रशिया ने यूरोप से जुडे पश्‍चिमी सीमा पर सात नई लष्करी टुकडीयों की तैनाती की है| इनमें से ‘एअर असॉल्ट डिव्हिजन’ टुकडी की तैनाती इस्टोनिया की सीमापर होने की जानकारी गुप्तचर यंत्रणा ने दी है| रशियन लष्कर लगातार नाटोविरोधी संघर्षसामने रखकर युद्धाभ्यास कर रहा है और व्यापक युद्ध के लिए तैयारी बढा रहा है, यह दावा भी इस्टोनिया ने किया है| नाटोविरोधी युद्ध की शुरूआत रशिया बाल्टिक देशों से ही करेगी, यह चेतावनी भी इस्टोनिया की गुप्तचर यंत्रणा ने दी है|

इस दौरान, अमरिका की यात्रा कर रहे इस्टोनिया के राष्ट्राध्यक्ष कर्स्ती कैल्जुलेद इन्होंने भी अपने अलग अलग कार्यक्रमों में रशिया के हमलों का जिक्र किया है| अमरिका के साथ यूरोपीय देशों ने इस हमले के विरोध में एकता दिखानी होगी, यह निवेदन राष्ट्राध्यक्ष कर्स्ती कैल्जुलेद इन्होने किया है| इसी बीच अमरिका ने बाल्टिक देशों में अपनी गतिविधियां और भी व्यापक करने की जरूरत है, यह मांग भी इस्टोनिया के राष्ट्राध्यक्ष ने रखी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.