रशिया-फिलिपाईन्स में ११ महत्त्वपूर्ण समझौतों पर दस्तखत; रक्षा और परमाणुऊर्जा सहयोग का समावेश

मॉस्को/मनिला, दि. २६ : रशिया और फिलिपाईन्स में कुल ११ सहकार्य समझौते संपन्न हुए हैं| फिलिपिनी राष्ट्राध्यक्ष रॉड्रिगो दुअर्ते की रशिया यात्रा के दौरान इन समझौतों पर दस्तखत होने के जानकारी दोनो देशों ने दी| इसमें रक्षा और सेना सहयोग, साथ ही परमाणुऊर्जा सहयोग जैसे महत्त्वपूर्ण समझौतों का समावेश है| इस यात्रा के दौरान, फिलिपिनी राष्ट्राध्यक्ष दुअर्ते ने छेड़े ‘ड्रग वॉर’ के लिए पूरी तरह से सहयोग करने का आश्‍वासन रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने दिया|

रशिया-फिलिपाईन्सफिलिपाईन्स के राष्ट्राध्यक्ष दुअर्ते सोमवार को पाँच दिन की रशिया यात्रा के लिए राजधानी मॉस्कों में आये थे| उन्होंने मंगलवार को रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन से मिलकर दोनो देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की| इसके बाद, फिलिपाईन्स के मारावी इलाके में हुए आतंकवादी हमले की वजह से दुअर्ते को मंगलवार देर रात स्वदेश लौटना पड़ा| इसके बाद उनकी अनुपस्थिति में रशिया और फिलिपाईन्स में द्विपक्षीय समझौतों पर दस्तखत किये गये, ऐसी जानकारी दोनो देशों के अधिकारियों ने दी|

रशिया और फिलिपाईन्स में करीब ११ द्विपक्षीय समझौतों पर दस्तखत होने का दावा रशियन अधिकारी ने किया| इसमें रक्षा और सेना सहयोग का समझौता सबसे महत्त्वपूर्ण माना जाता है| राष्ट्राध्यक्ष दुअर्ते ने, रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन के साथ हुई चर्चा में, फिलिपाईन्स को आतंकवादविरोधी संघर्ष के लिए विश्‍वासनीय साझेदार और अत्याधुनिक हथियारों का आपूर्तिकर्ता चाहिए, ऐसी आग्रही माँग की थी| फिलिपिनी राष्ट्राध्यक्ष ने हथियारखरीद के लिए रशिया से अर्थसहायता की माँग की, ऐसी जानकारी सामने आयी है|

‘हमारे देश को अत्याधुनिक हथियारों की जरूरत है| हमने पहले ही अमरीका के पास ऐसी माँग की थी| लेकिन वर्तमान में अमरीका के साथ अच्छ संबंध रहे नहीं| इसके साथ ही, आयएस और उसके सहयोगी आतंकवादी संगठनों का मुकाबला करने के लिए हमें आधुनिक हथियार चाहिए,’ ऐसे शब्दों में फिलिपिनी राष्ट्राध्यक्ष ने रशिया के पास खुलेआम हथियारों की माँग की| रशिया ने फिलिपाईन्स को सकारात्मक प्रतिसाद दिया है| उनसे आनेवाले प्रस्तावों पर रशिया की सहायता निर्भर रहेगी, ऐसा कहा जाता है|

रशिया के साथ रक्षा और सेना सहयोग के तहत, दोनो देशों के रक्षादलों में प्रशिक्षण, अभ्यास तथा अन्य सेना सहयोगों का समावेश रहनेवाला है| कुछ हफ्तें पहले रशिया के युद्धपोत ने फिलिपाईन्स के बंदरगाह की भेंट की थी| इस समय फिलिपिनी राष्ट्राध्यक्ष ने रशियन युद्धपोत का सर्वेक्षण किया था| रशिया के साथ हुए अन्य समझौतों में परमाणु ऊर्जा सहयोग, व्यापार, ख़ुफ़िया जानकारी का आदान-प्रदान, निवेश, उद्योग, पर्यटन, कृषि और विज्ञान तंत्रज्ञान क्षेत्र के समझौतों का समावेश है| फिलिपाईन्स के राष्ट्राध्यक्ष दुअर्ते ने पिछले साल सत्ता में आने के बाद, अमरीका के साथ सहयोग कम करके चीन और रशिया से निकटता बढ़ाने की कोशिश शुरू की है| इसके कारण राष्ट्राध्यक्ष दुअर्ते की रशिया यात्रा का महत्त्व और भी बढ़ गया था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.